पोस्ट में लिंक जोड़ें - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Thursday, July 31

पोस्ट में लिंक जोड़ें

ब्लॉगर की पोस्ट के साथ हायपरलिंक जोड़ने की सुविधा है, लेकिन ज्यादातर हिन्दी ब्लॉगर इसका इस्तेमाल नहीं करते। हायपरलिंक की मदद से आप आसानी से पाठकों को अपनी पसंद के दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट कर सकते हैं। और आसान बनाने के लिए इसे यूं समझाया जा सकता है-

अगर लिखा हो कि हिन्दी स्टोर का पेज देखिए। पाठक समझ ही नहीं पाएंगे कि उन्हें क्या देखना है?

इसी को अगर यूं बताया जाए कि हिन्दी स्टोर का पेज देखिए। अब पाठक इस पर आसानी से क्लिक कर हिन्दी स्टोर वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।

आइए सीखते हैं इस तरह से लिंक बनाने का आसान सा तरीका-

1. नई पोस्ट के लिए बॉक्स खोलिए।

2. अपनी पोस्ट की सामग्री को लिख लीजिए या पेस्ट कर लीजिए।

3. जिस शब्द के साथ हायपरलिंक जोड़ना चाहते हैं उसे सलेक्ट कीजिए।



4. इसके बाद इंसर्ट लिंक पर क्लिक कीजिए। (यह बटन नीचे चित्र में दिखाया गया है)



5. बॉक्स में उस वेबसाइट का यूआरएल यानी पता भर दीजिए, जिस पर आप इसे रिडायरेक्ट करना चाहते हैं।



ऐसा करते ही अपने आप कोड तैयार हो जाएगा और पोस्ट को पब्लिश करते ही वहां लिंक नजर आने लगेगा।



अगली पोस्ट में यह जानकारी कि लिंक को एक नई विंडो में कैसे खोला जाता है?

4 comments:

  1. आप का प्रयास बहुत बढिया है। इसी क्रम में यह जानना चाहूंगा कि अपना 'ब्लाग'किस प्रकार अन्य 'ब्लाग संक्लक' (ऐग्रीग्रेटरों)से जोडा जाये ,क्यों कि अक्सर जब इसे जोडा जाता है तो सिस्टम त्रुटियां बताने लगता है ।

    धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. aapne bahut badhiya jankari dee. iske liye aapko kotee- kotee dhanywad.
    Mahesh
    http://balsajag.blogspot.com

    ReplyDelete
  3. आशीष जी नमस्कार
    आपके अमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद. भविष्य में भी आपका ऐसे ही सहयोग अपेक्षित है.
    विनोद श्रीवास्तव

    ReplyDelete