शीर्ष टिप्पणीकार दिखाएं

अपडेटः दिनाकं 31-12-2008 को इस विजेट को अपडेट किया गया है। अगर आप उससे पहले यह विजेट इस्तेमाल कर चुके हैं तो कृपया उसे डिलीट कर दें और यह विजेट फिर से लगाएं।



हिन्दी ब्लॉग जगत में टिप्पणियों और टिप्पणीकारों का बड़ा महत्व है। टिप्पणियों के संबल से ही नई पोस्ट लिखने की प्रेरणा मिलती है और नए सुधार करने का मौका मिलता है। क्यों न आपके ब्लॉग पर सबसे ज्यादा टिप्पणियां करने वाले टिप्पणीकारों की सूची प्रकाशित की जाए? ऐसा करने से आप उन साथियों को सम्मान देंगे, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर आपकी पोस्ट पर कमेंट देते हैं। तो टॉप टेन कमेंटर्स की सूची को अपनी साइडबार में लगाइए ऊपर दिए गए फॉर्म की मदद से। आप आसानी से इसे अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं।

1. मौजूद फॉर्म में आवश्यक पूर्तियां कीजिए।

2. टिप्पणियों का आप भी जवाब देते होंगे। ऐसे में आपका नाम भी कमेंटर्स में शामिल हो सकता है। इसलिए अपना नाम फिल्टर करने के लिए अपना नाम हटाएं में नाम भरे।

3. लागू करें पर क्लिक करने के बाद विजेट आपके ब्लॉग पर ले जाएं पर क्लिक कीजिए।

4. ब्लॉगर अकाउंट में साइन इन कीजिए।

5. वह ब्लॉग चुनिए जिस पर आपको यह विजेट लगाना है।

6. सेव कीजिए।

अब यह विजेट आपके ब्लॉग पर लग चुका है।

आपको यह विजेट कैसा लगा? बताइए जरूर..

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


25 comments:

रंजन said...
This post has been removed by the author.
रंजन said...

ये तो बहुत दिन से खोज रहे थे.. धन्यवाद...

रंजन
aadityaranjan.blogspot.com

Shekhawat said...

अच्छा विजेट है ,आशीष जी लगता है हमारा ब्लॉग तो आपके विजेटों से भर जाएगा खैर आप बताते जाईये और हम लगाते रहेंगे

Mahendra Singh Kushwah said...

काफी अच्‍छा वि‍जेट है ये इससे टि‍प्‍पणीकारों को बहुत अच्‍छा लगेगा इससे कई ऐसे लोग भी प्रभावि‍त होंगे जो टि‍प्‍पणी नहीं करते और हो सकता है कि‍ वे भी बार बार नहीं तो एक दो दफे टि‍प्‍पणी करने के लि‍ए प्रेरि‍त हों

Mahendra Singh Kushwah said...

आशीष जी इस वि‍जेट के लि‍ए धन्‍यवाद पर मैं आपकी उस पोस्‍ट के लि‍ए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जब आप तीन कॉलम वाली टेम्‍पलेट और सि‍र्फ अपने ब्‍लॉग पर, सर्च वाला इंजन की पोस्‍ट प्रकाशि‍त करेंगे

सतीश सक्सेना said...

आशीष जी !
आपका कार्य सराहनीय है , लगता है निशुल्क सेवा केन्द्र पर आगया हूँ , ब्लाग जगत में अभी बहुतों को आपके कार्य के बारे में नहीं मालुम ! मैं आपका लिंक "लाइट ले यार" पर दे रहा हूँ जिससे आपके किए गए इस कार्य में अपना कुछ योगदान दे सकूं !

Harsha Prasad said...

शुक्रगुज़ार हूँ रंजन साहब का जिनके ब्लॉग से ये Widget मिला. हालाँकि अभी भी देवनागरी में टिपण्णी लिखने का हुनर नहीं सीख पाया हूँ.

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

शुक्रिया।
मैंने यह विजेट अपने ब्लॉग पर 4 दिन पहले लगाया था, आज देखा ठीक ठाक काम कर रहा है। इसके लिए आपको एक बार फिर बधाई। इसमें दस शीर्ष टिप्पणीकारों को दिखाने की व्यवस्था है। क्या इस संख्या को घटाया बढाया जा सकता है? वैसे एचटीएमएल कोड में कोड में तो यह व्यवस्था नहीं है। यदि हो, तो कृपया बताने का कष्ट करेंगे।

राष्ट्रप्रेमी said...

वाह! क्या बात है
www.rashtrapremi.com

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

मित्रवर,

आपका यह गजेट संयोग से सही काम नहीं कर रहा है। मैं इसे तस्‍लीम पर लगाया हुआ है। शुरू में यह उडनतस्‍तरी की अधिकतम 31 टिप्‍पणियां दिखा रहा था। लेकिन अब यह उनकी संख्‍या 24 दिखा रहा है, जबकि पिछले एक महीने से उनकी लगातार टिप्‍पणियॉं ब्‍लॉग पर आ रही हैं। इसके पीछे क्‍या कमी है, कृपया देखने का कष्‍ट करें।

Ashish Khandelwal said...

ज़ाकिर साहब.. आपके कहने पर मैंने शीर्ष टिप्पणीकार विजेट का कोड जांचा है। यह बिल्कुल सही काम कर रहा है। टिप्पणियों की संख्या नहीं बढ़ने का एक संभावित कारण यह हो सकता है कि टिप्पणीकार ने अपने नाम में कुछ फेरबदल किया हो (मसलन रोमन से देवनागरी.. या किसी अक्षर को बदला हो.. या स्पेस खत्म कर दिया हो).. ऐसे में यह उसे दूसरा टिप्पणीकार मानना शुरू कर देता है। असुविधा के लिए खेद है।

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

अगर ऐसा भी होता है, तो समीर जी की टिप्‍पणियों की संख्‍या 31 से 24 कैसे हो गयी, यह बात समझ में नहीं आ रही है।

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

ब्लॉग की सारी पोस्ट और उनके कमेंट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन उसके बावजूद कमेंट कम कैसे हो गये, यह मेरी भी समझ में नहीं आ रहा है। यदि आपकी पकड में आए, तो सूचित करिएगा।

राज भाटिय़ा said...

चलिये हम ने भी इसे लगा लिया अपने सभी बांलग पर. देखे काम करता है कि नही, क्या यह पिछली टिपण्णीया भी साथ मे जोडेगा?? जरुर बताये, इस के लिये आप का धन्यवाद

नव वर्ष की आप और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं !!!नया साल आप सब के जीवन मै खुब खुशियां ले कर आये,ओर पुरे विश्चव मै शातिं ले कर आये.
धन्यवाद

राज भाटिय़ा said...

आशीष खण्डेलवाल जी भाई सच मै यह काम नही कर रहा, मेरे चारो बांलग पर लगा है लेकिन ..... नतीजा कुछ नही.... कल से टंगा है..... मेने इस का नाम रखा है हिसाब किताब**

chirag said...

maine ise pahle bhi lagaya tha aur abhi fir lagaya hai par ye kaam nahi kar raha hai...jabki mere is par comments ho chuke hai

chirag said...

ye ab kaam kar raha hai
thanks me khud ek mistake kar raha tha isiliye nahi kaam kar raha tha

अजित वडनेरकर said...

शुक्रिया आशीष...
हमने भी ये विजेट आज खरीद लिया ...

Neeraj said...

bahut useful blog hai... Many-many thanks...

शरद कोकास said...

आशीष यह विजेट मैने अपने ब्लोग शरद कोकास पर लगा तो लिया है लेकिन यह कैसे काम करता है क्या टिप्पणीकारो के नाम खुद लिखने पडते है? जैसे कि मैने एडिट् करके लिख दिये है

RAJ SINH said...

आशीश जी आपके मार्ग्दर्शन से मेरे जैसे ’निरक्छर ’ भी सजावत और विजेट के धनी बनते जा रहे हैं .
बहुत ही उपयोगी है आपका ब्लोग !

Pawan Kumar said...

ये तो बहुत दिन से खोज रहे थे.. धन्यवाद...

Mohammed Umar Kairanvi said...

इस विजेट पर आलोचना नहीं कर पा रहा हूँ, लाजवाब है ये, हिन्दी ब्लागजगत इस विजेट (शीर्ष टिप्पणीकार दिखाएं) से भी आपको सदैव याद रखेगा, बधाई

आपका आलोचक

Rank-2 ब्लागर

दिव्य नर्मदा said...

विजेट अनूठा कार्य-हित सब देंगे आशीष.
दिन दूना हर दिन बढे, 'सलिल' मनाये ईश..
हिंदी जगवाणी बने, करें कामना पूर्ण.
हिंदी-बैरी का करो, दर्प रामजी चूर्ण..

adwet said...

प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति

 
कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज