लाइव ब्लॉग चैट विजेट (Live Blog Chat Widget)

चैटरूम से तो आप वाकिफ होंगे ही। अजी, वही जगह जहां कंप्यूटर की कुंजियां ठोक-ठोक कर बातचीत की जाती है। अगर यही चैट रूम आपके ब्लॉग पर भी आ जाए तो क्या कहने! चैट रूम में आपके पाठक न केवल आपसे लाइव चैट कर सकते हैं, बल्कि अगर वे चाहें तो वे भी आपस में अपनी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। काफी दिनों से मैं लाइव चैट की ऐसी विजेट ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा था जो ब्लॉग पर चुटकियों में लगे और साथ ही आसानी से इस्तेमाल भी की जा सके।

तलाश पूरी हुई येपलेट साइट के जरिए। देखिए, यह हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है। साइडबार में आपको बटन दिख रहा होगा। इस पर क्लिक कीजिए और साइडबार में खुली विंडो में चैटिंग कर दीजिए शुरू। यही नहीं अगर आप चैटिंग के लिए एक नई पॉप-अप विंडो खोलना चाहते हैं तो उसके लिए पर क्लिक कीजिए और पॉप-अप विंडो मे कीजिए चैटिंग।

क्या आप इस विजेट का इस्तेमाल अपने ब्लॉग पर भी करना चाहते हैं। यह एकदम आसान है और इसके लिए किसी तरह का अकाउंट बनाने की भी जरूरत नहीं। आइए, जानते हैं इस विजेट को अपने ब्लॉग पर लगाने का तरीका-

1. अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाएं।

2. जिस ब्लॉग पर आपको चैट बॉक्स लगाना है, उसके Layout में जाएं।

3. साइडबार में Add a Gadget पर क्लिक करें।

4. HTML/JavaScript को ब्लॉग में जोड़ने का ऑप्शन चुनें।

5. टाइटल की जगह खाली छोड़ दें और कंटेंट में नीचे दिया गया कोड (अपने ब्लॉग का नाम लिखकर) पेस्ट कर दें। (निर्धारित स्थान पर अपने ब्लॉग का नाम लिखना नहीं भूलें)।

विजेट आपके ब्लॉग पर

5. सेव करते ही आपके ब्लॉग पर चैट बॉक्स की सुविधा नजर आने लगी होगी।

अगर आप चाहते हैं कि चैट बॉक्स आपके ब्लॉग के साथ साइडबार की बजाय पॉप-अप विंडो में खुले तो यह कोड इस्तेमाल कीजिए-

विजेट आपके ब्लॉग पर

कोड को लगाने का तरीका वही है, जो ऊपर पोस्ट में दिया गया है।

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें

14 comments:

vijay gaur/विजय गौड़ said...

istemal karke dekhtain hain mitr. ho gaya to maja hi aayega. nhi hua to bhi aapka aabhar jaankari ke liye.

फ़िरदौस ख़ान said...

अच्छी जानकारी मिलती है आपके ब्लॉग पर आकर...

संगीता पुरी said...

bahut achhi jankari. abhi try karke dekhti hoon.

संजीव कुमार सिन्‍हा said...

आपको हार्दिक धन्‍यवाद। मैंने इस विजेट को अपने ब्‍लॉग पर लगा लिया है।

डॉ .अनुराग said...

बहुत खूब....

rakhshanda said...

bahut achhi post...ek or jaankari deti huyi..

DHAROHAR said...

shukriya, is suvidha ke prayog ke liye kai raste dhoondh raha tha. Aapke sahyog se blog par add kar liya hai.Dhanyawad.

DHAROHAR said...

chat viget blog mein add kar liya hai, lekin yeh bottom par left mein hai. Kya iski position change kar upar right side mein laga sakta hoon? Krypya sujhav dein.(Abhishek; abhi.dhr@gmail.com)

आशीष said...

अभिषेकजी, आप ले-आउट में जाइए, वहां ड्रैग एंड ड्राप के जरिए इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपनी मेल चैक करें या मुझसे लाइव चैट पर संपर्क करें।

BrijmohanShrivastava said...

महोदय ,जय श्रीकृष्ण =मेरे लेख ""ज्यों की त्यों धर दीनी ""की आलोचना ,क्रटीसाइज्, उसके तथ्यों की काट करके तर्क सहित अपनी बिद्वाता पूर्ण राय ,तर्क सहित प्रदान करने की कृपा करें

Rector Kathuria said...

बहुत ही अच्छा प्रयास है............

Bhushan Sharma said...

आपका ब्लॉग बहुत काम का है, बहुत दिनों से इस तरह की सामग्री की तलाश थी, बहुत बहुत धन्यवाद, आपने तो सारी मुश्किले ही हल कर दी, बहुत धन्यवाद

Ruchi said...

blaog me gane add karne ke vishay me batayen.

Yogesh said...

आपका प्रयास सराहनीय है
शुक्रिया

कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज