थोड़ा और मज़बूत ताला

ताला तोड़कर चोरी। रोजाना इसी तरह की खबरें आप अखबारों में तो पढ़ते ही होंगे। क्या चोरों के लिए कोई भी ताला तोड़ना मुश्किल है? नहीं न.. तो क्या आप घर में ताला लगाना ही छोड़ देंगे। यह सोचकर कि चोर के सामने ताला क्या औकात रखता है। नहीं जी, मुझे पता है कि आप ताला तो फिर भी लगाएंगे ही। कम से कम घर चोरों से न सही, उचक्कों से तो बच ही जाएगा।

पिछली पोस्ट में मैंने ब्लॉग से टैक्स्ट चोरी के लिए जो ताला बताया था, कुछ ब्लॉगर साथियों ने उसे आसानी से तोड़ दिया और टैक्स्ट मुझे भेज दिया। ऐसे सभी साथियों को धन्यवाद। मैं यह बता दूं कि मैंने ताला तोड़ने के लिए किसी को कोई चुनौती नहीं दी थी। और चुनौती तो सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली वेबसाइटें भी नहीं दे सकती। वरना उनका चुटकियों में काम-तमाम तय है।

पिछली पोस्ट में बताया गया ताला इंटरनेट एक्सप्लोरर पर तो ठीक से काम कर रहा था, लेकिन फायरफॉक्स पर यह लागू नहीं था (जिन पाठकों ने मुझे इसकी जानकारी दी थी, उनका आभार)। इसी वजह से मैंने एक और ताला बनाया है। यह पिछले ताले के मुकाबले थोड़ा मजबूत है और फायरफॉक्स पर भी आमतौर पर काम कर रहा है। मैं यहां साफ कर देना चाहूंगा कि यह ताला टैक्स्ट को प्रोफेशनल चोरों से तो नहीं बचा सकता, लेकिन उचक्कों से आपके ब्लॉग को जरूर बचा लेगा। मैं यह दावा कतई नहीं कर रहा हूं कि यह ताला लगाने के बाद आप टैक्स्ट को कॉपी नहीं कर सकते। पर विश्वास जरूर रखता हूं कि यह आसानी से कॉपी नहीं होगा। (हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर कोड कॉपी करने की सुविधा के चलते यह ताला नहीं लगाया गया है)

आइए सीखते हैं इस नए ताले को लगाने का तरीका-

(पिछली पोस्ट से ताला लगा चुके साथियों से अपील करूंगा कि वे उसके स्थान पर यह ताला काम में लें, क्योंकि यह थोड़ा मजबूत है।)

1. अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाएं।

2. जिस ब्लॉग पर ताला लगाना है, उसके Layout में जाएं।

3. साइडबार में Add a Gadget पर क्लिक करें।



4. HTML/JavaScript को ब्लॉग में जोड़ने का ऑप्शन चुनें।



5. टाइटल की जगह खाली छोड़ दें और कंटेंट में नीचे लिंक में दिया गया जावास्क्रिप्ट कोड पेस्ट कर दें।

कोड के लिए यहां क्लिक करें

तरीका इस इमेज में दिखाया गया है-



6. सेव करते ही आपके ब्लॉग पर इस तरह का ताला नजर आने लगेगा।

Text selection Lock by Hindi Blog Tips

आपके ब्लॉग की साइडबार में अगर यह नजर आ रहा है तो अब आपके ब्लॉग का टैक्स्ट सुरक्षित है।

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


45 comments:

रंजन said...

मजबुत ताले के लिये धन्यवाद..

हिन्दुस्तानी said...

आशीष जी, इतना मज़बूत ताला देने के लिए शुक्रिया,
मैंने आपसे एक सवाल किया था की क्या बगैर टेम्पलेट को बदले २ कालम के टेम्पलेट में तीसरा कालम जोड़ा जा सकता है? इसका जवाब मिल जायेगा तो बहुत मेहरबानी होगी

Shekhawat said...

Thanks For Strong Lock

amit gupta said...

जनाब, फायरफॉक्स के लिए एक एक्सटेन्शन आती है जिसका नाम है नोस्क्रिप्ट। बस इसको लगाने और चालू भर की देर है कि ये और इस जैसे अन्य ताले सब धरे रह जाएँगे क्योंकि जब पन्ने पर जावास्क्रिप्ट ही नहीं चल सकेगी तो ताला कैसे हरकत में आएगा। :)

और यह न समझिएगा कि मैं कोई प्रोफेशनल चोर हूँ जो इसका तोड़ बता दिया, प्रोफेशनल क्या मैं तो शौकिया चोर भी नहीं हूँ, बस बात यूँ है कि थोड़ा बहुत इधर-उधर से पढ़-पढ़ा के हम भी थोड़ा ज्ञान हासिल कर लिए हैं! :)

Shekhawat said...

अमित जी
ताले तोड़ने के बाद चोर की तलाश करनी होती है तो यहाँ ब्लॉग चोर पकड़ने वाली साईट भी मोजूद है http://copyscape.com
अपने ब्लॉग की चोरी पकड़ते रहे

kunnu singh said...

हा हा ताला तोड्ने के तो कई तरीके हैं जावास्क्रीप्ट डीसेबल,पेज सेव,ऒफ्लाईन ब्राउजर,कई साफ्ट्वेयर भी हैं।
और आप अगर चाहते हैं की मेरा फोटॊ,ईमेज कोई कापी नही कर पाए तो ईसके भी तोड्ने के तरीके हैं(स्क्रीन साट से)

और चोरी को कौन रोक स्क्ता है copyscape तो दो तीन ही रीज्लट देता है बाकी के लीये पैसे।

आराम से ऎसे ही लीखते रहीये कोई नही चूराऎगा और कीसी ने चूराया भी तो खूश हो जाईये क्यो की आपने जो लीखा है वो मह्तवपूर्ण है तभी तो चूराया।

मीत said...

shukriya.. shukriya..shukriya..

अर्श said...

ताला मजबूत अवश्य है लेकिन Ctrl+A करने से पूरा का पूरा एक बार में कॉपी हो जाता है :)

desh said...

its really good....

मनुज मेहता said...

hello sir
i have a blog www.stillwala.blogspot.com where i upload still photographs, do we have any code for photographs so that no one can use or steal the. please advice. your lock code for text is wonderful and working fine
manuj mehta.

आशीष said...

Hi Manuj,

You have a very nice blog. If u want to protect your photos from copying.. u need a special code. I'll write it for u and for all the readers of Hindi blog Tips. Today i m busy and will do it some other day. Please subscribe Hindi Blog Tips, so u wont miss that post.. click here..

सोनू said...

फ़ायरफॉक्स में टूल्स-->ऑप्शन्स-->कन्टैंट-->इनेबल जावास्क्रिप्ट को अनचैक कर दीजिए। क्योंकि आपका ये कोड जावास्क्रिप्ट पर आधारित है, इसलिए इस सैटिंग के बाद ये काम नहीं करेगा।

वैसे मैं प्रत्यक्षा का ब्लॉग गूगल रीडर से पढ़ता हूँ, उस पर तो ये ताला काम नहीं करता। आज सीधे साइट पर गया तो आपका विज्ञापन देखा।

अविनाश वाचस्पति said...

पर अगर कोई देखकर

टाईप कर ले तो क्‍या

तब भी यह ताला है

बनता कारगर यार

उसकी आंखों में

छाता अंधकार या

उंगलियों के पोरों में

कांटे उगते हैं हजार।

अल्पना वर्मा said...

main ne apni site par trial ke liye lock code lagaya hai-dekhtey hain kya response aata hai-----

thanks for valuable tips

अल्पना वर्मा said...

fav blogs ki recent posts notice /link -apne blog page par hi dekhne ke liye kya karna chaheeye??kripya batayen--

King Of The Commodity said...
This post has been removed by the author.
Anonymous said...

हार्दिक बधाई भाई रंजित सिंह कश्यप जी गोकुलपुरी विधान सभा डेल्ही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली

विनीता यशस्वी said...

Kya photographs ko chori haone se rokne ke liye bhi koi tala mil sakta hai.

Amit said...

bahut bahut sukriyaa..isi tarah gyan ki baatein bataate rahiye...

viki said...

Bahut khub kya bat he

Tan said...

I created a link to this post, where is it shown here?? :( :(

पवन *चंदन* said...

एक ताला मेरे पास भी है
देखें तेताला
पढ़ें तेताला
पर लगता नहीं
तेताला
क्‍योंकि है तेताला
बे‍ताला का भाई।

Lekha Sharma said...

shukriyaa...is madad k liye....

जतिन्दर परवाज़ said...

नमस्कार आज आपका ब्लाक देखा , काफी अहम जानकारी हासिल हुई , आपका शुक्रिया ... जतिन्दर परवाज़

neeshoo said...

lag gya tala

Heena Parekh said...

आपकी सूचना के अनुसार मेरे ब्लोग पर ताला लगाने की कोशिश की है. Internet Explorer में तो हो गया है. पर Firefox में अभी भी नहीं हुआ है.
क्या Wordpress में भी ऐसा हो सकता है या नहीं ये बताने की कृपा करे.

Deepak "बेदिल" said...

sir mere text bhir bhi copy ho raha hai kya kiya jaye...mene kayi baar ye copy paste ki vidhi apnayi par ye kaam nahi kar raha....kyu koi karan ho sakta..........

PAUL CABLE NETWORK, KUMARSAIN, SHIMLA 172029 HP said...

taxt to lock ho gaya hai parantu photo ko kese bachaye.

मेरे मुहल्ले का नुक्कड़ said...

कभी इस तरफ भी आइयेगा.
www.jabalpurmedia.blogspot.com

Jayant Chaudhary said...

अभी भी एक दिक्कत है.
फायर-फॉक्स पर यह अभी भी पूरा काम नहीं करता है.
राइट क्लीक कर के सेलेक्ट आल करने से सब कॉपी हो जाता है...
धन्यवाद,
~जयंत चौधरी

SUNIL KUMAR SONU said...

tala bada damdar hai/

SUNIL KUMAR SONU said...

सुबह हो चली है
उमीदों का सूरज
उगने लगा है.
अब हर आदमी
आपको नमन
करने लगा है.
बहुत खुशनसीब होंगे
आप इस जहां में
कि आपके कारण ही
कई biran ए-जिंदगी
दम में दम
भरने लगा है .
नमस्ते g
आपका दिन मंगलमय हो

kapilanilgupta said...

ashish ji yeh code mere blog page par kaam nahi kar raha hai, kripaya upaay bataayen. dhanyawaad

shraddha said...

hello sir,
mujhe apne dashboard mein kahin bhi 'layout' ja option nahi dikha???

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

श्रद्धा जी,जैसा कि मैं आपके प्रोफाइल से देख पा रहा हूं.. आप करीब तीन साल पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रही हैं। इसे क्लासिक वर्जन कहा जाता था और अब इसका लेआउट फीचर लान्च हो चुका है।

आपको अगर लेआउट फीचर नहीं दिख रहा तो आपको टेम्पलेट दिख रहा होगा। इस पर क्लिक करते ही अपग्रेड योर टेम्पलेट दिखेगा। इस पर क्लिक कर आप इसमें लेआउट फीचर पा सकती हैं।

ANAAM said...

maine aapni poems pic i mean jpeg format mein dali hain aapne blog par . kya yeh lock jpeg par bhi kaam karta hai

दिनेश शर्मा said...

क्या खूब ताला है

vijayverma.com said...

Dear Sir i can broak ur loack its not good lock

Archana said...

आपका ताला बहुत प्रभावी है...धन्यवाद

शशांक पुरोहित said...

i can still copy the hindi text....Lock is on working even on ur blog.....and also i can copy text from other blog that have your lock...i am using firefox 3.

दुलाराम सहारण said...

नहीं लगा----- www.eakataprakashan.blogspot.com पर।

क्‍या कारण रहा ?

anjana said...

आपका शुक्रिया ..ताला बडा कमाल का है।

लता 'हया' said...

bahut bahut shukria,sirf isliye nahin ke aapne meri gazal ki taareef ki balki isliy ke aapne IRAAQ aur IRAAN wale sher ki gaharai ko samjha.nazar nazar ki baat hai warna kuch log poetery mein new contents aur experiments ko digest nahin kar paate aur I don`t believe in bhedh chaal .copy and lakeer ka faqeer.aap is sher par daad dene wale wahid shakhs hain so thanx once again ,aapkai taala wali nasihat acchi hai aur gazal nahin milti and bas umdaa hain.

sudarshan said...

tala kisee kee niyat se jyada suraksha to nahin de sakta suraksha milegee yah to kewal bhram hai, phir bhee dil kee tasallee ke liye 'sudarshan' yah khyal achha hai ke maine choron ke dar se tala laga rakha hai

SHAILESH PATHAK said...

THANKS FOR SUGGESTION I PUT ON ALL BLOG
WWW.PATHAKAKDVERTISEMENT.BLOGSPOT.COM www.flowerrose81.blogspot.com
www.uniqueinstites.blogspot.com

 
कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज