यह पोस्ट उन नए ब्लॉगर्स के काम की हैं, जो कम्प्यूटर पर हिन्दी में लिखना नहीं जानते। अगर आप हिन्दी में टाइपिंग नहीं भी जानते हैं, तो भी आसानी से हिन्दी में लिख सकते हैं और पूरी तरह से शुद्ध हिन्दी में अपना ब्लॉग संचालित कर सकते हैं। इंटरनेट पर हिन्दी लिखने के वैसे तो कई साधन हैं, लेकिन गूगल इंडिक ट्रांसलिटरेशन सुविधा सबसे आसान और सहज है। इस लंबे चौड़े नाम से घबराइए मत, यह सुविधा आपके रोमन में लिखे गए शब्दों को सीधे ही देवनागरी में बदल देती है। जैसे अगर आप लिखेंगे
mera bharat mahaan तो यह अपने आप
मेरा भारत महान में बदल जाएगा। साथ ही यह सुविधा ब्लॉगर ब्लॉग में आसानी से लगाई जा सकती है। मतलब, इस सुविधा को चालू करने के बाद आप अपनी पोस्ट को रोमन में लिखेंगे तो यह अपने आप देवनागरी में बदलती जाएगी। आइए, जानते हैं ब्लॉग में इस सुविधा को शुरू करने का तरीका-
1. ब्लॉगर के डैशबोर्ड में जाइए।
2. सैटिंग्स के बेसिक पेज को खोलिए।

3. Enable Transliteration? विकल्प को Enable पर सैट कर अपनी भाषा (हिन्दी या कोई और) का चुनाव कर लें।

4. इस परिवर्तन को सेव करने के बाद जब आप पोस्ट लिखने के लिए पोस्ट एडिटर खोलेंगे तो इस तरह का विकल्प दिखाई देगा-

5. इस पर क्लिक करने के बाद जब आप रोमन में लिखेंगे तो यह अपने आप देवनागरी में बदलता जाएगा।

6. किसी भी शब्द पर क्लिक कर भाषा की शुद्धता के हिसाब से सटीक शब्द का चुनाव किया जा सकता है।

अगली पोस्ट में हिन्दी में लिखने के कुछ और आसान तरीके बताए जाएंगे।
BAHOOT ACCHA HAI MUBARAK HO
ReplyDelete