गूगल ने दिया जवाब, किया कूटनीति का खुलासा
हिन्दी ब्लॉग टिप्स ने करीब दो हफ्ते पहले गूगल की ओर से भारत का भ्रमित नक्शा छापने से जुड़ी पोस्ट गूगल, यूं हिंदुस्तानियों के साथ खिलवाड़ न करो प्रकाशित की थी। गूगल ने इस खबर का संज्ञान लिया है और गूगल के आधिकारिक प्रवक्ता ने अपनी इस रणनीति का खुलासा ई-मेल भेजकर किया है।
गूगल का कहना है कि-
गूगल के जवाब का लब्बोलुआब यह है कि कंपनी ने कूटनीति अपनाते हुए अपनी साइट के तीन वर्जन तैयार किए हैं। पहला अंतरराष्ट्रीय वर्जन, दूसरा भारत के लिए और तीसरा चीन के लिए।
अन्तरराष्ट्रीय वर्जन (http://maps.google.com/) में गूगल विवादित सीमाओं को डॉटेड लाइंस से दिखाता है।
भारतीय वर्जन (http://maps.google.co.in/) में गूगल भारतीय दावे के मुताबिक सीमाओं को दिखाता है।
चीनी वर्जन (http://ditu.google.com/) में गूगल चीनी दावे के मुताबिक सीमाएं दिखाता है।
हमें ऐतराज इस बात पर है कि अगर ऐसा है तो फिर चीन के लिए तैयार वर्जन हिंदुस्तान में खुलता क्यों है? उसका एक्सेस कम से कम हिंदुस्तान में तो बंद किया जाना चाहिए।
और गूगल अगर इसे अपना अधिकार समझता है तो हिंदुस्तानी एजेंसियों को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और गूगल डीटू का एक्सेस हिंदुस्तान में बैन होना चाहिए।
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
27 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
गूगल, यूं हिंदुस्तानियों के साथ खिलवाड़ न करो
प्रिय गूगल,
इसमें कोई संदेह नहीं कि तुम हर इंटरनेट यूजर की ज़रूरत हो और इंटरनेट पर उसके सबसे अच्छे दोस्त हो। यह भी सही है कि तुमने इंटरनेट पर क्रांति का सूत्रपात किया है और इंटरनेट को नए तरीके से परिभाषित किया है। इसी वजह से आज तुम इंटरनेट पर सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में काबिज हो।
लेकिन क्या इस ताकत ने तुम्हें इतना बड़ा बना दिया है कि तुम सम्प्रभु देशों की भौगोलिक सीमाओं को भी अपने हिसाब से बदल सको? दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को इतना कमज़ोर समझो कि उसकी भौगोलिक सीमाएं दूसरे राष्ट्रों को समर्पित कर दो।
अब तुम ही देखो। यह गूगल डीटू है। गूगल मैप का तुम्हारा चीनी संस्करण। देखो, इसमें अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कितने बड़े हिस्से को तुम चीन में दिखा रहे हो। और तो और ताइवान को भी तुमने चीन का हिस्सा दिखाया है। हिंदुस्तान का राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 (असम से अरुणाचल प्रदेश जाने वाला) भी तुमने अटपटे तरीके से सीमा पर ले जाकर अधूरा छोड़ दिया है। क्या तुम यह सोच रहे हो कि गूगल डीटू पर किसी हिंदुस्तानी की नजर नहीं पड़ेगी? भले ही यह भाषा हम पढ़ नहीं पा रहे हों, लेकिन तुम्हारे (या तुम्हे मोहरा बनाकर ड्रेगन के) मंसूबे यहां स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों की तल्खी का मनौवैज्ञानिक फायदा तुम उस कथित उभरती महाशक्ति को पहुंचाना चाहते हो।
अभी दो महीने पहले ही तुम्हें गूगल मैप पर अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों को चीनी भाषा में दर्शाए जाने पर फटकार लग चुकी है। तुमने माफी मांगी और यह कहा कि देशों के बीच सीमा विवाद में तुम नहीं पड़ते। तुमने गूगल मैप में भी पूरे के पूरे जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को बिंदु रेखा के रूप में दिखाकर उन्हें विवादित करार दिया।
तुम्हारा गूगल एनालिटिक्स भी हिंदुस्तानी नक्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से को चीन और पाकिस्तान में दिखा रहा है। पता नहीं तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? तुम्हें यू गलत तथ्यों को प्रदर्शित करने का अधिकार कतई नहीं है।
हम हिंदुस्तानी ब्लॉगर तुम्हारे इस कदम (या कहें त्रुटि) की भर्त्सना करते हैं और तुमसे उम्मीद करते हैं कि तुम इस पर जल्द से जल्द कदम उठाओगे और अपने नक्शों को ठीक करोगे।
तुम्हारे इस कदम (या त्रुटि) से हम आहत हुए हैं।
तुम्हारे
हिंदुस्तानी ब्लॉगर
इस विषय पर मेरी (साथी पत्रकार हीरेन जोशी के साथ)विस्तृत रिपोर्ट गूगल ने बदल डाला हमारा नक्शा ! राजस्थान पत्रिका के 24 अक्टूबर, 2009 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। इसे नीचे दिए गए चित्र पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
48 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
एक लाइन में चलती हुईं ताजा प्रविष्ठियां दिखाएं (Horizontal scrolling recent posts)
क्या आप अपने ब्लॉग पर ताज़ा प्रविष्ठियों को एक ही लाइन में चलता हुआ (स्क्रॉलिंग) दिखाना चाहते हैं। पोस्ट के ऊपर या फिर साइडबार में। इस तरह चलती हुईं प्रविष्ठियां जगह भी कम घेरती हैं और पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं। इसका जीवंत प्रदर्शन (लाइव डेमो) इस बक्से में देखें-
इसे लगाना बहुत आसान है। इसके लिए आप नीचे दिए गए कोड को लेआउट>>एड ए विजेट >>एचटीएमएल\जावास्क्रिप्ट विंडो में पेस्ट कर दीजिए। याद रखें कि इसमें लाल रंग से दिखाई गई जगह पर अपने ब्लॉग का पता बदलना नहीं भूले। <script style="text/javascript" src="http://dreamydonkey.googlepages.com/scrolling_blogger_posts.js"> </script><script style="text/javascript"> var nMaxPosts = 15; var sBgColor; var nWidth; var nScrollDelay = 175; var sDirection="left"; var sOpenLinkLocation="N"; var sBulletChar="•"; </script> <script style="text/javascript" src="http://YOURBLOG.blogspot.com/feeds/posts/default?alt=json-in-script&callback=RecentPostsScrollerv2"></script>
उम्मीद है कि यह आपके ब्लॉग पर ठीक से काम करेगा.. नई ब्लॉग टिप के साथ फिर मिलेंगे .. हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
45 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
हिप-हिप हुर्रे.. ब्लॉगवाणी इज बैक
थैंक्स ब्लॉगवाणी.. सभी चिट्ठाकार साथियों की अपील स्वीकार करने के लिए..
ब्लॉगवाणी संकलक फिलहाल अस्थायी तौर पर बहाल किया जा रहा है.. ब्लॉगवाणी की पाती पढ़ने के लिए यह पोस्ट पढ़ें
उम्मीद है कि ब्लॉगवाणी जल्द ही और भी मज़बूत संकलक के रूप में हमारे सामने होगा।
हैपी ब्लॉगिंग.
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
33 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
वी वांट ब्लॉगवाणी बैक..
अपडेट: हिप-हिप हुर्रे.. ब्लॉगवाणी इज बैक
अब ब्लागवाणी को पीछे छोडकर आगे जाने का समय आ गया है..
ब्लॉगवाणी खोलते ही यह संदेश मिला। थोड़े हिन्दी चिट्ठे खंगाले तो वह विवादित पोस्ट भी दिखी, जिसने इस तरह के लांछन ब्लॉगवाणी पर लगाए। तकनीकी युग है। कुछ भी किया जा सकता है और उसे सिद्ध भी किया जा सकता है।
यहां मुझे यह लिखने की जरूरत नहीं है कि ब्लॉगवाणी संकलक हिन्दी चिट्ठों के विकास में किस तरह की भूमिका निभा रहा है। मैं बस यह कहूंगा ब्लॉगवाणी ने मुझे हर नए-पुराने चिट्ठाकार के साथ एक परिवार के रूप में बांधा है। ऐसा शायद ही कोई दिन होता है, जब मेरे कंप्यूटर पर सुबह सबसे पहले खुलने वाली वेबसाइट ब्लॉगवाणी न होती हो।
टीम ब्लॉगवाणी से मेरी व मेरे साथी चिट्ठाकारों की विनम्र अपील है कि इस मंच को फिर से सुचारू करें और हिन्दी ब्लॉग जगत के इस सबसे विशाल चौपाल को बरकरार रखें।
पसंद-नापसंद के मामले में यही कहूंगा कि तंत्र को मजबूत रखें और फिर भी सेंधमारी होती हैं तो उसकी परवाह न करें। पाठक इतना समझदार है कि बेवजह बढ़ाई गई पसंद वाले चिट्ठों को वह आसानी से पहचानता है।
उम्मीद है टीम ब्लॉगवाणी इस छोटी सी चिट्ठी पर संज्ञान लेगी। सकारात्मक जवाब की प्रतीक्षा में..
हैपी ब्लॉगिंग.
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
41 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
ब्लॉग पर स्टिंग ऑपरेशन के गुर
हिन्दी ब्लॉग जगत इन दिनों 'बहुत अच्छी' दिशा में मुड़ता दिखाई दे रहा है। बिल्कुल हिन्दी न्यूज़ चैनलों की तर्ज पर। जहां स्टिंग ऑपरेशन कर बार-बार कैप्शन और तस्वीरें दिखाकर किसी की इज्जत को तार-तार किया जाता है। खबर में से खास चटपटा मसाला निकालकर धमाके के साथ परोसा जाता है। ब्लॉग जगत में भी अब यह सब हो रहा है। एक्सक्लूसिव तरीके से 'सिर्फ इस ब्लॉग पर' का लेबल लगाकर विरोध जताने वालों के चीरहरण की नाकाम कोशिशें की जा रही हैं। एक चिट्ठे पर पिछली पोस्ट में यही देखने को मिला।
आज जानते हैं वे तकनीकी तरीके, जो किसी ब्लॉग स्टिंग ऑपरेशन के लिए जरूरी हैं-
तरीका- 1
स्नेपशॉट काटें
सबसे सरल तरीका- F12 के दाहिनी तरफ मौजूद Prt Scr कुंजी को प्रेस करें। यह कुंजी स्क्रीन पर मौजूद सारी सामग्री को प्रिंट करने का काम करती है।
इसके बाद paint खोलिए। तरीका है Start>>Programs>>Paint
अब यहां Cont+V कर स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर दीजिए। मौजूद विकल्पों का सहारा लीजिए और अपनी मनपसंद सामग्री को इमेज के रूप में सेव कर लीजिए। इसके बाद यह इमेज पोस्ट में लगाए जाने के लिए तैयार है।
अब सीखिए असली गुर (कमजोर दिल वाले कृपया इसे ट्राई न करें)
स्टिंग ऑपरेशन करने में टीआरपी का ख्याल रखना सबसे बड़ी चीज है। इसके लिए हो सकता है आपको इस स्नेपशॉट में मर्जी के मुताबिक परिवर्तन भी करने पड़ें। Paint पर या Photoshop पर आसानी से आप इसे मनचाहे तरीके से एडिट कर सकते हैं। देखिए ये तीन स्नेपशॉट और तय कीजिए कि यह टिप्पणी आशीष खण्डेलवाल की है या उड़नतश्तरी की या ताऊ रामपुरिया की :)


(डिस्क्लेमर- यह टिप्पणी सिर्फ और सिर्फ मेरी ओर से लिखी गई है और इसका समीरलाल जी और ताऊजी से कोई संबंध नहीं है।)
आप भी इसमें नाम में या सामग्री में आसानी से जो चाहें वह बदलाव कर सकते हैं। बस याद रखिए ऑरिजिनल पोस्ट को या फिर कमेंट को डिलीट जरूर करवा दीजिए जिससे आपकी पोल न खुल जाए। इसके बाद अपने विरोधी का जुलूस आप आराम से निकाल सकते हैं। और भी तरीके हैं, लेकिन उनकी चर्चा उसी वक्त सामयिक होगी, जब वे किसी स्ट्रिंग ब्लॉग जर्नलिस्ट द्वारा ब्लॉग मार्केट में आ जाएंगे।
एक और गुर सीख लीजिए। इन दो प्रोफाइल को गौर से देखिए-
http://www.blogger.com/profile/11809821246121726944
http://www.blogger.com/profile/09509723253252348001
खा गए न गच्चा। दोनों प्रोफाइल एक ही इंसान के लग रहे हैं। ऐसे चाहे जितने प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। अपने विरोधी के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाइए। उसके नाम से खुद ही टिप्पणी कर दीजिए। स्नेपशॉट लीजिए (अबकी बार तो पोस्ट या कमेंट डिलीट करने की भी जरूरत नहीं) और निकाल दीजिए उसका जुलूस।
हैपी यलो ब्लॉगिंग
मुझे पता है कि ऊपर दी गई टिप कुछ चुनिंदा ब्लॉग कंटकों के काम की ही हैं। उन्हें सद्बुद्धि की कामना है, क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।
ब्लॉग लवर्स के लिए यह रही आज की टिप-
अपना चेहरा दिखाइए
ब्लॉगर ने बर्थडे गिफ्ट्स देने की कड़ी में एक और शानदार सुविधा दी है। इसके तहत आप अपने कमेंट की बाजू में मनचाही तस्वीर दिखा सकते हैं। ज्यादा लिखने का मन नहीं है (एक मित्र का एक्सिडेंट हुआ सुबह) इसलिए विस्तार से नहीं बता रहा हूं। विस्तार से जानने के लिए ब्लॉगर ब्लॉग की यह पोस्ट पढ़ लीजिए। यह केवल इम्बेडेड कमेंट बॉक्स पर ही लागू है।
आपके कमेंट के साथ आपकी मनचाही तस्वीर यूं दिखेगी-
पिक्चर लगाने का तरीका इस स्नेपशॉट में दिखाया गया है-
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
43 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
रोमन में लिखी सामग्री देवनागरी में बदलिए
क्या आपको रोमन लिपि में लिखी ऐसी मेल मिलती हैं, जो हिन्दी भाषा में होने के बावजूद बेगानी लगती है। मुझे भी मिलती हैं और मैं उन्हें रोमन में पढ़ने की बजाय देवनागरी में बदलकर पढ़ना पसंद करता हूं। दो दिन पहले मुझे भूतनाथ साहब की यह मेल मिली-aashish bhaayi ,
Ranchi kee blogar meet men shailesh ji ne ek aise online ya offline software kaa naam bataya tha….jismen isi tarah roman men hindi likhkar vahaan jaakar copy paste karte hi font devnagri men badal jate hain….mujhe isi tarah likne men sahuliyat hoti hai, kripya us site ya software kee detail den naa please….iske liye main aapkaa aabhaari rahungaa…..!!
मैंने इस मेल को क्विलपैड एडिटर की मदद से आसानी से देवनागरी में यूं बदल लिया- आशीष भाई ,
राँची की ब्लॉगर मीट में शैलेश जी ने एक ऐसे ऑनलाइन या ऑफलाइन सॉफ्टवेर कॅया नाम बताया था….जिसमें इसी तरह रोमन में हिन्दी लिखकर वहाँ जाकर कॉपी पेस्ट करते ही फ़ॉन्ट देवनागरी में बदल जाते हैं….मुझे इसी तरह लिकने में सहूलियत होती है, कृपया उस सीटे या सॉफ्टवेर की डीटेल दें ना प्लीज़….इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा…..!!
इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य औज़ारों के मुकाबले मुझे क्विलपैड का औज़ार ज़्यादा काम का लगता है और इसमें अशुद्धियां दूर करने की आसान सी सुविधा मौजूद है (यहां उदाहरण दिखाने के लिए मैंने एक भी शब्द को शुद्ध नहीं किया है)। इसके अलावा आप यहां से अपनी सामग्री को सेव कर सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या सीधे ही ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही यहां अधिकांश प्रादेशिक भाषाओं के विकल्प भी हैं।
क्विलपैड एडिटर पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऊपर लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा। रोमन में सामग्री को कॉपी कर यहां पेस्ट कर दीजिए। कुछ समय में यह अपने आप देवनागरी में होगी।
इस एडिटर की बस एक कमी मुझे अखरती है और वह यह कि इसमें रोमन सामग्री को पेस्ट करने के बाद कुछ मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है और तभी जाकर सामग्री देवनागरी में बदलती है। आप इसे आजमाइए और मुझे बताइए कि आपको यह कितने काम का लगा।
आप क्विलपैड विजेट को अपने ब्लॉग पर भी लगा सकते हैं।
चलते-चलते
आपको आज ब्लॉगर खोलते ही डैशबोर्ड पर एक सूचना मिली होगी-
हितेश जी ने सुबह मेल कर मेरा ध्यान इस ओर दिलाया। अगर आप इस संदेश के आगे enable now पर क्लिक करेंगे तो इसका अर्थ यह है कि भविष्य में ब्लॉगर की ओर से जारी फीचर अनाउंसमेंट और टिप्स सीधे ही आपको मेल बॉक्स में मिलेंगे। अगर आपको ऐसी मेल नहीं चाहिए तो क्रॉस पर क्लिक कीजिए।
नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग.
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
28 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
हिन्दी-अंग्रेज़ी शब्दों के अनुवाद के लिए बहुत आसान विजेट (English-Hindi Dictionary Widget)
पिछले साल हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर एक ऐसा डिक्शनरी विजेट जारी किया गया था, जो शब्दकोश डॉट कॉम की मदद लेकर हिन्दी शब्दों के अंग्रेजी अर्थ व अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अर्थ उपलब्ध कराता था। इस विजेट की कमी यह थी कि इसमें अर्थ एक नई विंडो में ओपन होते थे, जो असुविधाजनक था। इसी कमी को दूर करते हुए हिन्दी ब्लॉग टिप्स ब्लॉगर साथियों के लिए दो ऐसे डिक्शनरी विजेट जारी कर रहा है, जो इंटरनेट पर उपलब्ध संसाधनों से हिन्दी-अंग्रेजी अर्थ विजेट के भीतर ही लाते हैं।
देखिए ये कैसे काम करते हैं- (ई-मेल या फीड रीडर के जरिए पोस्ट पढ़ने वाले साथी इस विजेट को देखने के लिए यहां क्लिक करें)
bab.la विजेट shabdkosh विजेट
विजेट का लाइव डेमो इस टेस्ट ब्लॉग की साइडबार में देखें।
अगर आप इनमें से किसी भी विजेट को अपने ब्लॉगर ब्लॉग की साइडबार में लगाना चाहते हैं तो मनचाहे विजेट के नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कीजिए और निर्देशों का अनुसरण कीजिए। विजेट आपके ब्लॉग पर होगा।
वर्डप्रेस व अन्य ब्लॉग/वेबसाइट संचालक अगर इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कृपया टिप्पणी छोड़ दीजिए। कोड उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उपरोक्त विजेट बाब.ला और शब्दकोश वेबसाइटों की मदद से ब्लॉगर साथियों के लिए तैयार किए गए हैं। ब्लॉगिंग को उन्नत बनाने वाली जानकारी के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग.
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
28 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
एक और बर्थ-डे गिफ्ट - ब्लॉगर पर "Read More" विकल्प आ गया
ब्लॉग के पहले पेज पर प्रविष्ठि की चंद पंक्तियां दिखाएं और शेष पढ़ने के लिए "Read More" बटन का उपयोग करें। ऐसा आपको हिन्दी ब्लॉग टिप्स के होमपेज पर दिखता होगा। मैंने पहले इस पोस्ट के जरिए "Read More" अपने ब्लॉग पर लगाने की जानकारी दी थी, जिसमें टेम्पलेट के एचटीएमएल में कुछ फेरबदल करना होता था।
जो साथी एचटीएमएल में फेरबदल करना पसंद नहीं करते, उनके लिए अब खुशखबरी है। ब्लॉगर ने अपने दसवें जन्मदिन के तोहफों की शृंखला में यह सुविधा बहुत आसान बना दी है। अगर आप यह सुविधा अपने ब्लॉग पर लागू करना चाहते हैं तो ब्लॉगर के आधिकारिक ब्लॉग की यह पोस्ट पढ़ें।
साथियों की सुविधा के लिए इसे हिन्दी में आसान तरीके से स्पष्ट किया जा रहा है।
सबसे पहले यह देख लीजिए कि आपको अपने होमपेज पर यह सुविधा इस तरह दिखेगी। आप अपनी मर्जी के अनुसार स्थान पर "Read More" लगा पाएंगे।
अगर आप एडवांस्ड पोस्ट एडिटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो नीचे दिए गए टैब को देखिए। यह Insert Jump Break है और पोस्ट में जिस जगह पर आप यह लागू करना चाहते हैं वहां इस बटन को दबा दीजिए।
जो पुराने पोस्ट एडिटर का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें एचटीएमल मोड में आकर पोस्ट के बीच में यह कोड़ चस्पा करना होगा-
<!-- more --> 
यह पोस्ट प्रकाशित होते ही यह Read More>> के रूप में दिखने लगेगा।
क्या आप "Read More" की जगह पर हिन्दी में अपनी मनचाही पंक्ति लिखना चाहते हैं? यह भी आसानी से हो सकता है।
इसके लिए आप Layout मे जाइए। इसके बाद आपको यहां Blog Post वाला बक्सा दिखेगा। इसके Edit पर क्लिक करते ही इस तरह की विंडो खुलेगी। यहां अपने मनचाहे शब्द लिखे जा सकते हैं।
नोटः इस विधि से केवल वे पोस्ट ही संक्षेप में दिखेंगी, जिनमें आपने कोड लगाया है। पिछली पोस्ट को इस फॉर्मेट में लाने के लिए एक-एक पोस्ट को एडिट करना होगा, जो बहुत समय लेने वाला काम है।
समस्या होने पर आप टिप्पणियों के जरिए संपर्क कर सकते हैं.. हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
23 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?
वाह, अब ब्लॉगर पर भी एडवांस्ड पोस्ट एडिटर
हाल ही ब्लॉगर ने पोस्ट एडिटर का एडवांस्ड वर्जन जारी किया है। इसमें पुराने पोस्ट एडिटर के मुकाबले कई फीचर ज्यादा हैं। एडवांस्ड पोस्ट एडिटर में अब इम्प्रूव्ड इमेज हैंडलिंग, इम्प्रूव्ड रॉ एचटीएमएल, जियोटैगिंग, पोस्ट एडिटर को ऊर्ध्वाधर करने की सुविधा, कम्पोज मोड में लिंक एडिटिंग, बेहतर प्रिव्यू ड्रेग कर लगाए जाने वाले एलिमेंट और एडवाडंस्ड टूलबार की सुविधाएं हैं।
देखिए यह कैसा दिखता है-
इसे अपने ब्लॉग पर लगाना बहुत आसान है।
1. ब्लॉग का डैशबोर्ड खोलिए।
2. सैटिंग्स टैब पर जाइए।
3. खुलने वाले पेज पर थोड़ा नीचे जाने पर global Settings मिलेगा। यहां Select post editor को Updated editor विकल्प पर सैट कीजिए और सेविंग्स को सेव कर दीजिए।
इस तरह आपने अपने पोस्ट एडिटर को उन्नत कर लिया है।
ब्लॉगिंग को उन्नत बनाने वाले किसी और विचार के साथ फिर मिलेंगे.. हैपी ब्लॉगिंग.
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!
आपका क्या कहना है??
38 पाठकों ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
ऊपर क्लिक कर देखें कि इस पोस्ट पर किसने क्या कहा?



