ब्लॉगर अब बिल्कुल ठीक काम कर रहा है

अगर आप ब्लॉगर (ब्लॉगस्पॉट) प्लेटफॉर्म पर ब्लॉगिंग करते हैं, तो 12 व 13 मई 2011 के बीच इस संदेश से आप भी रूबरू हुए होंगे।

Blogger is currently unavailable.
Blogger is unavailable right now. We apologize for this interruption in service

36 घंटे से भी ज़्यादा समय तक बंद रहने के बाद आख़िरकार ब्लॉगर इंजीनियरों ने इसे दुरुस्त कर दिया है। अब आप इसके जरिए पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं और कमेंट्स भी कर सकते हैं।

शायद 'फ्राइडे द थर्टीन के अपशकुन ने ब्लॉगर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस परेशानी की वजह क्या रही, यह ब्लॉगर ने स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन यह संकेत ज़रूर दिए हैं कि इस दरम्यान अगर कोई पोस्ट या कमेंट डिलीट हुआ है तो ब्लॉगर उसे वापस ले आएगा। इस दौरान दर्जनों साथियों ने मुझे मेल व दूसरे संदेशों से बताया कि इस असुविधा की वजह से वे कितने परेशान हो रहे हैं।

दरअसल ब्लॉगर को पीएसटी समय के अनुसार 11 मई को रात दस बजे (भारतीय समयानुसार 12 मई को सुबह साढ़े दस बजे) कुछ मेंटेनेंस करना था। यह मेंटेनेंस करीब एक घंटे तक चलने वाला था, लेकिन शायद इस दौरान कुछ गड़बड़ हुई और ब्लॉगर की सेवाएं 36 घंटे से ज़्यादा समय के लिए बाधित रही। इस दौरान ब्लॉगर अपने ट्विटर अकाउंट, फोरम और स्टेटस ब्लॉग की सहायता से राहत की खबरें देता रहा।

ब्लॉगर ने बताया कि अगर आपने पीएसटी समय के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजकर 37 मिनट (भारतीय समयानुसार बुधवार रात 8 बजकर 07 मिनट) के बाद कोई भी पोस्ट या कमेंट किया है, तो हो सकता है कि वे नज़र नहीं आ रहे हों। ब्लॉगर के पास उन सभी का बैकअप है और कोशिश होगी कि उन्हें बहाल किया जाए।

हालांकि ब्लॉगर ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में कहा है कि यह 20.5 घंटे के लिए बंद रहा।

ज़्यादा जानकारी स्टेटस ब्लॉग, ट्विटर अकाउंट, फोरम या ब्लॉगर बज से मिल सकती है।

अब उम्मीद करते हैं कि ब्लॉगर को किसी की नज़र नहीं लगेगी और ठीक-ठाक काम करता रहेगा।

हैपी ब्लॉगिंग

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए!!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


21 comments:

देवेन्द्र पाण्डेय said...

हां हम भी परेशान थे..कि आखिर वजह क्या है!

Er. Diwas Dinesh Gaur said...

यह देखकर ख़ुशी हुई कि बलॉगर अब पहले की भाँती सही चल रहा है...हाँ कुछ लेख एवं टिप्पणियाँ डिलीट हो गए हैं, आशा है कि वे वापस मिल जाएं...

Arvind Mishra said...

जी हमें तो सांप सूंघ गया था

Animesh said...

Mera bahut psot delete ho gaya isake karan...
Shayad Google use restore kar de. Just hoping for this.

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) said...

अच्छी खबर है यह व्लॉगिंग के नशेड़ियों के लिए!

सुशील बाकलीवाल said...

मेरे ब्लाग "नजरिया" की इस पोस्ट है ना आश्चर्य...! की 23 टिप्पणियां जो 12 मई तक मौजूद थीं वो इस दरम्यान गायब हो गई हैं । अब ये वापस कैसे आ सकती हैं कृपया बतावें ।

मनोज कुमार said...

हमारे तो टिप्पणी सहित पोस्ट भी गायब हो गए। पता नहीं कब और कैसे वापस आएगा।

नरेश सिह राठौड़ said...

जी हां हमें भी यही उम्मीद थी की शायद जल्द ठीक हो जाएगा | दो दिन से एक भी टिप्पणी नहीं की है |जानकारी का धन्यवाद |

Blog Baba said...

मैंने भी ब्लॉगर पे कुछ गड़बड़ी का अहसास किया जब ये बार - बार देखने पर भी वही पुराना संदेशा दिखता रहा |

पूरी जानकारी देने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद !

सुबीर रावत said...

Sir Thanx for right information. This time I have typed twice in hindi but there are no publishing option. Where is problems I don't know.
Thanx again.
Sir, one more thing I want to know- 'Is it possible that if I typed matter in hindi (i.e. krutidev or krutipad etc.)on computer using software M.S.Word or Pagemaker and import it can it be change in Unicode I mean net languages ?
Please write. Subir Rawat

RAJNISH PARIHAR said...

पूरी जानकारी देने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद !

Suresh Chiplunkar said...

अभी तक तो टिप्पणियाँ वापस नहीं आई हैं… देखते हैं क्या होता है

सुमन'मीत' said...

sach me bahut pareshani hui ..par ab sab theek hai..

अभिषेक मिश्र said...

किसी का प्रोफाइल खोलते वक्त यह प्रोब्लम देखी थी मैंने. अच्छा हुआ कि अब सब ठीक है. धन्यवाद.

यादें said...

जानकारी के लिए आप का बहुत-बहुत आभार !

Ratan Singh Shekhawat said...

चलो अच्छा हुआ ब्लोगर में दिक्कत आई तो ब्लॉग जगत में आप भी नजर आये , वरना ब्लॉग जगत में आजकल आपके दर्शन ही दुर्लभ हो गए है |

प्रिया said...

ye beemar blogger pata hai hamare saare comments Nigal gaya :-)

दिनेश शर्मा said...

अच्छा लेख है ब्लागरों के हाल खस्ता हो गये थे जी। पर ये बताइए आप कहां रहते हैं आजकल? ब्लाग पर आपके दर्शन ही नहीं होते।

यादें said...

आशीष जी,
नमस्कार !

जो दिल ने कहा ,लिखा वहाँ
पढिये, आप के लिये;मैंने यहाँ:-
http://ashokakela.blogspot.com/2011/05/blog-post_27.html

Dr.Bhawna said...

jaankari ke liye aabhar

अजय मलिक said...

मुझे आपके ताले के बारे में सूचित करना था। यह ताला अलग-अलग पोस्ट पर तो काम करता है मगर जब Ctrl+a से पूरे ब्लॉग ले आउट को चुना जाता है तथा फिर Ctrl+c से कापी किया जाता है तो सब कुछ कापी होजाता है जिसे वर्ड में एडिट किया जा सकता है। मैंने इसे आपके ब्लॉग पर भी चैक किया है।

 
कॉपीराइट © 2008-2010, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.