ब्लॉग पर ताला लगाइए (टैक्स्ट चोरी रोकें)


अपडेट- 1. ताला तोड़ना नामुमकिन नहीं होता। लेकिन फिर भी इससे कुछ हिफाजत तो होती ही है। यह ताला टैक्स्ट चोरी को नामुमकिन भले ही न बनाए, लेकिन मुश्किल तो बनाता ही है। इससे भी मज़बूत ताला अगली पोस्ट में दिया गया है।

2. यह ताला इंटरनेट एक्सप्लोरर में ही काम करता है, फायरफॉक्स में नहीं।


हिन्दी ब्लॉग टिप्स के इस पेज पर किसी भी टैक्स्ट को सलेक्ट कीजिए। क्या कहा? टैक्स्ट सलेक्ट ही नहीं हो रहा। होगा कैसे? इस पर ताला जो लगा है। क्या आप भी अपने ब्लॉग पर यह ताला लगाना चाहते हैं?

ज्यादातर हिन्दी ब्लॉगर इस समस्या से परेशान हैं कि जी-तोड़ मेहनत कर वे अपने ब्लॉग पर कुछ मौलिक सामग्री डालते हैं
और कोई चोर उनकी सामग्री को कॉपी-पेस्ट कर अपने ब्लॉग पर छाप देता है। यानी मेहनत आपकी और वाहवाही उनकी। इस समस्या को दूर करने के लिए हिन्दी ब्लॉग टिप्स ने एक खास ताला बनाया है। अगर इस ताले को आप अपने ब्लॉग की साइडबार में जगह दे देंगे तो कोई भी आपकी सामग्री चुराने की हिमाकत नहीं कर सकता। आइए जानते हैं इस ताले को लगाने की आसान सी प्रक्रिया-

1. अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाएं।

2. जिस ब्लॉग पर ताला लगाना है, उसके Layout में जाएं।

3. साइडबार में Add a Gadget पर क्लिक करें।



4. HTML/JavaScript को ब्लॉग में जोड़ने का ऑप्शन चुनें।



5. टाइटल की जगह खाली छोड़ दें और कंटेंट में नीचे लिंक में दिया गया जावास्क्रिप्ट कोड पेस्ट कर दें।

कोड के लिए यहां क्लिक करें

तरीका इस इमेज में दिखाया गया है-



6. सेव करते ही आपके ब्लॉग पर इस तरह का ताला नजर आने लगेगा।

Text selection Lock by Hindi Blog Tips

आपके ब्लॉग की साइडबार में अगर यह नजर आ रहा है तो अब आपके ब्लॉग का टैक्स्ट सुरक्षित है।

नोट- (1) जो साथी पूरे ब्लॉग पर ताला लगाना चाहते हैं वे संबंधित कोड को साइडबार में पेस्ट करें।
(2) जो साथी चुनींदा पोस्ट पर ही ताला लगाना चाहते हैं वे उस पोस्ट की सामग्री के अंत में कोड पेस्ट कर पोस्ट को पब्लिश करें। (हिन्दी ब्लॉग टिप्स से कई काम के कोड कॉपी किए जाते हैं, इसलिए इसकी केवल इसी पोस्ट पर ताला लगाया गया है।)

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


18 comments:

संगीता पुरी said...

अच्छी जानकारी...... पर जिनको चोरी करना होगा , वे देखकर टाइप नहीं करेंगे क्या ? कहा ही गया है चोर के लिए ताला कैसा ?

Shekhawat said...

कम से कम नया चोर तो चोरी नही ही कर पायेगा , अच्छी जानकारी के धन्यवाद

अनुराग said...

शुक्रिया आशीष एक ओर काम की जानकारी के लिए

सागर नाहर said...

हिन्दी चिट्ठा जगत में अधिकांश लोग फायर फॉक्स प्रयोग करते हैं और इसमें आपका कोड बिल्कुल काम नहीं करता। यह कोड इन्टरनेट एक्सप्लोरर पर बहुत बढ़िया काम करता है।
और फिर हमारे राजस्थान में एक कहावत है कि ताले तो साहूकारों के लिये होते हैं चोरों के लिये नहीं। जिन्हें चोरी करनी है वे कैसे भी कर ही लेंगे।
फिर भी आपने मेहनत से पोस्ट लिखी उसके लिये बधाई।

Ranjan said...

ताला लगाना सिखाने के लिये शुक्रिया..

राज भाटिय़ा said...

मे आप सब की बातो से सहमत हू, जिसने भी कॊइ चीज चोरी करनी हे , फ़िर चाहे कितने ही ताले लगा दो ,अजी बहुत आसान हे , हां मेरे जेसे नोसिखिये के लिये मुश्किल हे बस,लेकिन मेरे बच्चो ने मुझे एक दम से बता दिया तरीका,बहुत ही आसान तरीका हे

Udan Tashtari said...

आभार जानकारी के लिए.

कविता वाचक्नवी said...

lekh ke lie badhayi.
YAh aap ke is post ka hi copy paste tha. mere yahan se to bahut asani se copy ho raha hai.???

Mahendra Singh Kushwah said...

अच्‍छी पोस्‍ट है आशीष जी पर जैसा कि‍ और कमेन्‍टस में कहा गया है कि‍ जि‍से चोरी करना है वह तो चोरी कर ही लेगा कि‍सी न कि‍सी तरह से वह कान सीधा न पकडते हुए घुमाकर कर पकड लेगा लेकि‍न फि‍र भी बहुत बहुत शुक्रि‍या इस पोस्‍ट के लि‍ए मैं भी अपने ब्‍लॉग में आजमाउंगा

''ANYONAASTI '' said...

अरे यह क्या अनर्थ कर दिया ! यारों के अरमानों पर ही ताला "जड "दिया : इतना बडा अन्याय ? ? ?

myfreetvsite.com said...

Good post

डॉ.सुभाष भदौरिया. said...

ताला लगा दिया,शुक्रिया जनाब.
फिरभी कमज़र्फ कहां मानेंगे.

Ravi Srivastava said...

मेरे हिसाब से अगर किसी को कोई विचार या रचना अच्छी लगती है तो उसे इसकी आजादी होनी चाहिए कि वो अगर चाहे तो उस रचना को प्रकाशित करके अपने ब्लॉग कि शोभा बढ़ा सके और इस प्रकार वह रचना और भी लोगो तक पहुच जायेगी. बस ज़रूरी यह है कि यदि हम किसी और कि रचना अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करते हैं तो उसके साथ साथ उस रचना का टाइटल और मूल ब्लॉग लेखक का नाम अवश्य प्रकाशित करें.
...रवि श्रीवास्तव
'मेरी पत्रिका'
www.meripatrika.co.cc

mukti said...

मुझे आपका यह लेख अच्छा लगा और मैंने भी अपने ब्लॉग पर ताला लगा लिया .कृपया मुझे बताएं की मैं दूसरों के ब्लॉग पर हिन्दी में टिपण्णी कैसे करुँ.क्या आई गूगल से ऐसा किया जा सकता है .

http://www.devbhai.com said...
This post has been removed by a blog administrator.
रचना गौड़ ’भारती’ said...

आपके इस उपाय से मेरा ब्लोग ्पूरी तरह सुरक्षित हो गया
धन्य्वाद

anjana said...

आशीष जी आप का शुक्रिया जो इतनी अच्छी जानकारी मुझे आपके इस ब्लॉग पर मिली |

jaankariforeverything said...

jan kari ke liye dhanyawad jara is pe bhi ja ke dekhe

http://catrat.110mb.com/raju.php

 
कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज