सिक्योरिटी के लिए खतरा भी हो सकती है स्मार्टवॉच, पहनने से पहले ये सावधानियां बरतें - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Monday, August 22

सिक्योरिटी के लिए खतरा भी हो सकती है स्मार्टवॉच, पहनने से पहले ये सावधानियां बरतें


आप जहां भी जाते हैं, आपकी स्मार्टवॉच भी साथ जाती है और आपके फोन के साथ जुड़ी होने की वजह से यह सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। तो क्या आपको फिटबिट, एपल वॉच या गार्मिन जैसे कलाई के दोस्त का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए? जवाब है— नहीं, आपको कुछ सलाहों को ध्यान में रखकर इस तरह के गैजैट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। 

स्मार्टवॉच में सुरक्षा जोखिम 
स्मार्टवॉच इंटरनेट-सक्षम डिवाइस हैं। कई स्मार्टवॉच में आपकी अपेक्षा से कम सुरक्षा की अहम वजह यह है कि छोटे उपकरणों में प्रोसेसिंग पावर, बैटरी और सुरक्षा को एम्बेड करने के लिए कम जगह होती है। इसलिए इनमें से सिक्योरिटी फीचर नहीं होते, जो आमतौर पर स्मार्टफोन में होते हैं। 

डेटा कलेक्शन
स्मार्टवॉच आपके शरीर की संरचना (वसा, पानी, मांसपेशियों और ब्लड ऑक्सीजन) और गतिविधियों (तापमान, हृदय गति और नींद) पर लगातार नजर रखती है। यह डेटा आपके उपकरण से कंपनी के सर्वर तक लगातार जाता है। इसलिए इसमें सेंधमारी हो सकती है। साइबर हमले और डेटा उल्लंघन के जोखिम के अलावा एक तथ्य यह भी है कि स्मार्टवॉच द्वारा एकत्र डेटा थर्ड पार्टी ऐप्स की भी पहुंच होती है। 
  • यह करें- स्मार्टवॉच और फोन में कम से कम थर्ड पार्टी ऐप्स रखें। इसी तरह के ऐप्स रखें, जिनमें आपको प्राइवेसी फीचर्स मिलते हों। साथ ही अपने स्मार्टवॉच डेटा को नियमित रूप से हटाएं।

स्मार्टवॉच और फोन के बीच डेटा ट्रांसफर

वाइफाइ और ब्लूटूथ तकनीक में सुधार होने के बावजूद डेटा में सेंधमारी का खतरा बना रहता है।ब्लूटूथ हमलों के लिए तीन मुख्य तरीके हैं: ब्लूजैकिंग, ब्लूबगिंग और ब्लूस्नारफिंग। ब्लूबगिंग और ब्लूस्नारफिंग हैकर्स के लिए आपके डिवाइस से डेटा चोरी करना संभव बनाते हैं और इसकी आपको जानकारी भी नहीं होती। स्मार्टवॉच में तीन कनेक्शन तरीके हैं: ब्लूटूथ, वाइफाइ या एलटीई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सा मॉडल चुनते हैं। डेटा चोरी का खतरा हमेशा बना रहता है।
  • यह करे- सार्वजनिक वाइफाइ से दूर रहें। इनसे कनेक्ट करने से आप हैकिंग की चपेट में आ सकते हैं। अपने स्मार्टवॉच ओएस को अपडेट रखें, ताकि हैकर्स सुरक्षा खामियों का फायदा न उठा सकें।

आपको हमेशा ट्रैक किया जा सकता है
आपकी वॉच आपके आवागमन का रूट मैप बनाने के लिए जीपीएस डेटा का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको ट्रेक करना आसान होता है, क्योंकि आपके घर पर वॉच छोड़ने या इसे बंद करने की संभावना कम होती है। 
  • यह करें- संवेदनशील स्थानों पर जाते समय आप ट्रैकिंग बंद कर सकते हैं। यह सुविधा लगभग हर स्मार्टवॉच में उपलब्ध होती है। इसके अलावा जब आपको वॉच की जरूरत न हो तो इसे बंद कर दें।

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए!! 

No comments:

Post a Comment