अपने ब्लॉग पर पसंदीदा चिट्ठे पढ़िए - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Monday, November 10

अपने ब्लॉग पर पसंदीदा चिट्ठे पढ़िए

हिन्दी ब्लॉग संसार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना हमें कोई न कोई ब्लॉग ऐसा मिलता है, जिसे हम पसंद करते हैं और चाहते हैं कि रोजाना पढ़ें। लेकिन फिर उसका पता भूल जाते हैं। तो क्यों नहीं हम कुछ ऐसा कर लें कि उसे सीधे ही अपने ब्लॉग से जोड़ लें और उसकी हर नई अपडेट से वाकिफ रहें। अबू धाबी से अल्पना वर्मा जी ने पूछा है कि फेवरेट ब्लॉग्स की रीसेंट पोस्ट्स, नोटिस/लिंक को अपने ब्लॉग पर ही देखने के लिए क्या करना चाहिए? यह मसला अन्य कई ब्लॉगर साथियों के साथ भी है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीके, जिनसे आप अपने फेवरेट चिट्ठों को अपने ब्लॉग के साथ जोड़ सकते हैं।

नुस्खा-1.. ब्लॉग लिस्ट जोड़िए

यह आपके ब्लॉग की साइडबार में प्रदर्शित होने वाला छोटा सा गेजेट है और यह ब्लॉगर के डिफाल्ट गेजेट्स (पेज एलिमेंट्स) में मौजूद है। इसमें अपने फेवरेट ब्लॉग्स की सूची शामिल करने के लिए आप नीचे दिया गया तरीका अपना सकते हैं।

1. ब्लॉग के Layout में जाइए।

2.Add a Gadget पर क्लिक कीजिए।



3.खुलने वाली विंडो में ब्लॉग लिस्ट ऑप्शन चुनिए।



4. दिए गए विकल्पों को चुनने के बाद ADD TO LIST पर क्लिक कीजिए।

5. अब यहां पंसदीदा चिट्ठों के यूआरएल जोड़ते रहिए। ब्लॉग पर ये अपनी नवीनतम प्रविष्ठियों के साथ दिखाई देंगे और आप इनकी हर नई पोस्ट की जानकारी अपने ब्लॉग पर ही पा सकेंगे।

6. आप चाहें तो उन ब्लॉग्स को ब्लॉग लिस्ट में जगह दे सकते हैं, जिन्हें आप फोलो कर रहे हैं। किसी ब्लॉग के फोलोअर बनने का तरीका इस पोस्ट में दिया गया है।

नुस्खा-2.. फीड को जोड़िए



अगर आप किसी ब्लॉग को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और चाहते हैं कि उस ब्लॉग की पांच नवीनतम प्रविष्ठियां आपके ब्लॉग पर दिखे, तो उसकी फीड को अपनी साइडबार में स्थान दे सकते हैं। इसका तरीका है-

1. Layout में जाइए और Add a Gadget पर क्लिक कीजिए।



2. खुलने वाली विंडो में Feed ऑप्शन चुनिए।



3. Feed URL में ध्यानपूर्वक यह भरें- http://आपका-मनपसंद-ब्लॉग.blogspot.com/atom.xml

4. अगली विंडो में आप दिखाई जाने वाली पोस्ट की संख्या निर्धारित कर सकते हैं। यह न्यूनतम 1 और अधिकतम 5 है।

5. परिवर्तन को सेव करने के बाद आपके पसंदीदा ब्लॉग की नवीनतम प्रविष्ठियां आपके ब्लॉग पर दिखने लगेंगी।

नुस्खा-3.. फोलोअर बनिए


अगर आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को अपने डेशबोर्ड में पढ़ना चाहते हैं तो उस ब्लॉग के फोलोअर बन जाइए। फोलोअर बनने का तरीका इस पोस्ट में दिया गया है। ज्यादातर हिन्दी ब्लॉगर इस विकल्प को ऑन कर चुके हैं और अगर आपने अभी तक यह विकल्प ब्लॉग पर नहीं लगाया है तो इसे तुरंत लगा लीजिए। कहीं आपके पाठक आपकी पोस्ट पढ़ने से वंचित नहीं रह जाएं।

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

8 comments:

  1. फीड के बारे में पता नही था .इस लेख से जाना .शुक्रिया आशीष

    ReplyDelete
  2. हाँ अच्छा है मै इसका उपयोग कर रहा हूँ /

    पर बड़ा लंबा हो गया है , जरा देखिये तो 102 ब्लॉग बाप रे बाप !!!!!

    इसीलिए आपके टूल्स की मदद से घूमता हुआ रोल बना रहा हूँ!!!!!!!!

    ReplyDelete
  3. आज आपका भविष्यफल भी मेरे ऊपर सटीक बैठ रहा है!!!

    ReplyDelete
  4. जी , अच्‍छी जानकारी मिली।

    ReplyDelete
  5. इसके उपयोग का ये फायदा हुआ है कि‍ पसंदीदा ब्‍लॉग की कोई पोस्‍ट नि‍गाह से चुकती नहीं है, चाहे आप दो-तीन दि‍न ब्लॉग से अनुपस्‍थि‍त ही क्‍यूँ न रहें।
    आपकी जानकारी महत्‍वपूर्ण है।

    ReplyDelete
  6. आशीष जी आप का तहे दिल से शुक्रिया करती हूँ की आप ने मेरी समस्या को इतनी आसानी से
    और जल्दी सुलझा दिया.बहुत ही सरल विधि और चित्रों के द्वारा समझा कर मेरे लिए और जिन्हें इन बातों की जानकारी नहीं है-
    उनके लिए बहुत ही उपयोगी होगी. समय मिलते ही इस जानकारी से ब्लॉग अपडेट करुँगी.
    आभार सहित....अल्पना

    ReplyDelete
  7. अरे भाई आप का जबाब नही आप तो लाजबाब है बस लिखते रहिए

    ReplyDelete