कितनी बार पढ़ी गई आपकी हर पोस्ट (per post hit counter)

अपडेट (8 जुलाई 2009): पिछली स्क्रिप्ट लोड होने में वक्त ज्यादा लेती थी और कमेंट करने के बाद दिखाने वाले पेज की संख्या अलग दिखाती थी। इसलिए कोड बदलते हुए पोस्ट को अपडेट किया गया है। सहयोग के लिए धन्यवाद।

अगली पोस्ट में यह विजेट आसानी से साइडबार में लगाने का तरीका..
पिछले काफी दिनों से कुछ साथी यह सवाल पूछ रहे थे कि जिस तरह से ब्लॉग पर विजिटर्स की संख्या का पता हिट काउंटर लगाता है, क्या हर पोस्ट के लिए रीडर्स की अलग-अलग संख्या का पता चल सकता है। यह काम php स्क्रिप्ट की मदद से हो सकता है, लेकिन समय की कमी की वजह से मैं इसे तैयार करने से बचता रहा। आज सुबह दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और तकनीकी ब्लॉग (अंग्रेजी) लेखक अमित जैन की ई-मेल मिली। उन्होंने बताया कि वे यह स्क्रिप्ट तैयार कर चुके हैं और इसे विजेट के रूप में हिन्दी ब्लॉगर साथियों को पेश करना चाहते हैं।
मुझे उनकी पेशकश अच्छी लगी और इस पर थोड़ा शोध करने के उपरांत मुझे पता चला कि अमित से पहले यह स्क्रिप्ट काफी सरल रूप में अनुज पठानिया तैयार कर चुके हैं। इसके बाद मैंने पठानिया की अपलोड की गई स्क्रिप्ट को इस्तेमाल किया और पूरे एक दिन इसे आजमाने के बाद महसूस किया कि यह लोड होने में थोड़ा वक्त लेती है। इस बीच मुझे अमित जैन की स्क्रिप्ट पसंद आई और इससे हिन्दी ब्लॉगर साथियों के लिए काफी सुंदर और लाभदायक विजेट तैयार हो गया।

यह विजेट आपको पोस्ट के हेडिंग के नीचे दिख रहा होगा। इससे पता चलता है कि इस पोस्ट को अब तक कितने पाठक पढ़ चुके हैं। क्या आप अपने ब्लॉग पर इसे लगाना चाहते हैं। इसका तरीका काफी सरल है।

1. लेआउट में जाइए।

2. एडिट एचटीएमएल पर क्लिक कीजिए। (एचटीएमएल कोड में परिवर्तन करने से पहले अपनी टेम्पलेट का बैकअप जरूर रखें। इससे आप अपनी मूल टेम्पलेट फिर से पा सकते हैं। टेम्पलेट को डाउनलोड करने का तरीका यहां दिया गया है।)

3. Expand Widget Templates को आवश्यक रूप से टिक कर दीजिए।



4. कोड में नीचे दिए गए हिस्से को ढूंढिए। सबसे अच्छा तरीका है Cont + F कुंजियों को दबाइए। एक फाइंड बॉक्स खुलेगा। इसमें नीचे दिए गए कोड को कॉपी कर पेस्ट कर दीजिए। एंटर करते ही आप कोड के इस हिस्से तक पहुंच जाएंगे।

<p><data:post.body/></p>


इसके ठीक ऊपर ध्यानपूर्वक यह कोड पेस्ट कर दें-

<b:if cond='data:blog.pageType == &quot;item&quot;'>
<div id='hit-counter'>
<p><script src='http://www.amitjain.co.in/hindiviews.php' type='text/javascript'/></p>
</div></b:if>


कॉपी करने के बाद इस कोड को अपनी टेम्पलेट में पेस्ट करने का तरीका इस इमेज में दिखाया गया है-


इसके बाद टेम्पलेट को सेव कर दें।


अब आपको अपनी पोस्ट के हेडिंग के नीचे वह संख्या नज़र आने लगेगी, जितनी बार आपकी पोस्ट पाठकों ने खोली होगी। इससे आपको यह जानने में भी मदद मिल सकती है कि आपकी कौनसी पोस्ट कितनी लोकप्रिय रही है।

नोट- इस विजेट की सिर्फ एक कमी है और वह यह कि पुरानी प्रविष्ठियों पर भी यह काउंटर 1 संख्या से ही शुरू होगा। यानी इसे लगाने से पहले पोस्ट पढ़ चुके पाठकों की संख्या को यह नहीं गिन पाएगा। नई पोस्ट लिखने पर उसकी सटीक पाठक संख्या यह काउंटर जरूर बताता रहेगा।






क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


43 comments:

Dhiraj Shah said...

धन्यवाद जानकारी के लिये

अल्पना वर्मा said...

यह तो बहुत काम का विजेट है.
धन्यवाद.

आशीष जी, इन्टरनेट एक्स्प्लोरर version-८-में कई साईट [आप की भी]
नहीं खुलतीं..और अब मोजिला को upgrade किया तो उस में कभी टिपण्णी पोस्ट नहीं होती..कभी साईट देर से खुल रही हैं..
कौन सा web ब्राउजर सब से अच्छा है???कृपया सुझाव दें

रंजन said...

बहुत अच्छा है.. आभार..

Dhiraj Shah said...

maine abhi aap ke bataye code ka maine prayog kiya lekin kuch bhi change nahi huaa

MUMBAI TIGER मुम्बई टाईगर said...

आभर जी

हे प्रभु यह तेरापन्थ

मुम्बई टाईगर

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

अल्पना जी, आप बिल्कुल सही कह रही हैं। कई साथी पहले भी बता चुके हैं कि ब्लॉगर ब्लॉग IE7 और IE8 पर ठीक से नहीं खुल रहे हैं। मोजिला फायरफॉक्स पर आमतौर पर समस्या नहीं है। वैसे गूगल क्रोम भी ब्राउजिंग के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

@ धीरज शाह जी, मैंने कोड को एक बार फ़िर से जांच लिया है और यह बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा है। आप इस कोड को एक बार फिर ध्यान से लगाएं। एक कारण और हो सकता है। ब्लॉग के होमपेज पर यह कोई संख्या नहीं दिखाता। यह केवल पोस्ट के पेज पर ही काम करता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप ब्लॉग का होमपेज खोलने के बाद पोस्ट का पेज भी खोलें। यह संख्या आपको वहीं दिखेगी।

अनिल कान्त : said...

बहुत सही ....बेहतरीन जानकारी दी है भाई

anil said...

बहुत ही बढ़िया व काम की जानकारी धन्यवाद .

हिमांशु । Himanshu said...

आशीष जी, इस उपयोगी व महत्वपूर्ण विजेट के लिये आभार ।
क्या इस विजेट का स्थान बदला भी जा सकता है ? जैसे पोस्ट समाप्त होने के ठीक बाद या कहीं और ?

हिमांशु । Himanshu said...

मेरे टिप्पणी करने के बाद आपका यह विजेट आपके पोस्ट के पठकों की सख्या केवल १ बता रहा है, जबकि मुझसे पहले अनेकों पाठक इसे पढ़ चुके होंगे-टिप्पणियाँभी कई आ चुकी हैं । क्या यह काम नहीं कर रहा ? यह कैसे काम करता है ? आभार ।

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

@ हिमांशु जी,

अगर आपको टेम्पलेट के कोड की जानकारी हैं तो आप इसे किसी भी जगह लगा सकते हैं। पोस्ट के आखिर में या कमेंट्स के भी आखिर में।

दूसरी बात यह कि विजेट बिल्कुल सही काम कर रहा है। यह सटीक आंकड़ा बताता है। कमेंट करने पर यह पोस्ट का एक नया वेबपता बना देता है, तो वहां तो संख्या 1 ही दिखाएगा। होता यह है कि जब आप कमेंट पोस्ट करते हैं तो उसके बाद यह पोस्ट का यूआरएल बदल देता है। यह आपका एक अलग यूजर आईडी बनाता है और वेबपते में उसे लिख देता है। यानी हर टिप्पणीकार का एक अलग यूजर आईडी बनाता है। इसी वजह से यहां आपको संख्या 1 दिखी। जैसे ही आप पोस्ट के हेडिंग पर क्लिक करेंगे, सही संख्या आपके सामने होगी।

काशिफ़ आरिफ़/Kashif Arif said...

बहुत उम्दा कोड...इस तरह के कोड की सब को ज़रुरत थी...बहुत बहुत धन्यवाद आपका ये कोड बताने के लिये। और साथ मे दो नये तकनीकी ब्लोग बताने के लिये इसी बहाने हम कुछ सीख जायेंगें



आशीष जी, आपका मेल मुझे अब तक नही मिला है और अगर आप ज़्यादा व्यस्त है तो बता दें फ़िर मैं खुद कुछ कोशिश करुगां

काशिफ़ आरिफ़/Kashif Arif said...

आशीष जी, जैसा की आपने कहा की ये पहले पढी गयी गिनती नही दिखाता है तो फिर आपकी पुरानी पोस्ट पर गिनती ज़्यादा क्यौं आ रही है

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

@काशिफ जी, एक बार फिर से माफी चाहूंगा.. अगली पोस्ट आपके सवालों से जुड़ी होगी..

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

@काशिफ जी, वह इसलिए कि यह विजेट मैंने जांच के लिए आज सुबह से लगाया है। उसके बाद वाली पोस्ट व्यू की संख्या यह दिखा रहा है..

Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" said...

आशीष जी हमें तो टेम्पलेट में आप वाला टैक्सट कहीं भी दिखाई ही नहीं दिया.उससे मिलता जुलता एक टैक्सट दिख रहा है. लेकिन उसे कापी-पेस्ट करके यहाँ टिप्पणी में आपको दिखाना चाह रहा हूं तो टिप्पणी प्रकाशित नहीं हो पा रही. ये मैसेज आ रहा है कि Your HTML cannot be accepted: Tag is not allowed:

सागर नाहर said...

धन्यवाद आशीष जी,
मैं बहुत लम्बे समय से इस पर मेहनत कर रहा था पर सफल नहीं हो पाया.. आप सफल रहे बधाई स्वीकार करें।
मैने कोड लगा दिया है, कुछ प्रश्‍न अनुत्तरित हैं अगली पोस्ट का इंतजार है।

ताऊ रामपुरिया said...

बहुत ही उपयोगी विजेट बनाया है आपने. बहुत धन्यवाद आपको.

रामराम.

अल्पना वर्मा said...

Shukriya Ashish ji ,google chrome download kar ke dekhti hun.
yah widget main ne laga liya hai...mere blog par sahi kaam kar raha hai.
abhaar.

रंजना [रंजू भाटिया] said...

बहुत बहुत शुक्रिया इसको बताने का यह बढ़िया है

PD said...

बेहतरीन भाई.. बेहतरीन.. :)

PD said...

Maine ise abhi-abhi lagaya.. fir hata bhi diya.. bahut time le raha tha page open hone me.. :(
koi aur upay batao bhai.. jisme page khulne me samay jyada na lage.. :)

मुसाफिर जाट said...

lekin ji ye to hamaare comment me aa raha hai. har comment ke sath. naa ki post ke shuroo me.

Ratan Singh Shekhawat said...

बहुत बढ़िया विजेट | हमने तो ज्ञान दर्पण पर लगा लिया है उसके बाद यहाँ टिप्पणी कर रहे है |
एक और शानदार विजेट देने के लिए आपका आभार |

Anil Pusadkar said...

आभार आपका इस उपयोगी जानकारी के लिये।

काजल कुमार Kajal Kumar said...

भाई, नई जानकारी के लिए धन्यवाद. लेकिन मैं HTML कोड में किसी तरह के परिवर्तन से डरता हूं...एसे लगता है जैसे कोई मुझे घोड़े पर तो चढ़ा दे पर लगाम न दे :-\)
क्या एसा नहीं हो सकता कि इसके लिए आप कोई विजेट बना दें जैसा आपने कुल पोस्ट आैर कुल टिप्पणियों के लिए बनाया था ! आभार सहित.

डॉ० कुमारेन्द्र सिंह सेंगर said...

धन्यवाद

P.N. Subramanian said...

यह तो हुई ब्लॉगर के लिए. कुछ वर्डप्रेस के लिए भी तो बताईये

●๋• सैयद | Syed ●๋• said...

बहुत ही उपयोगी विजेट....

venus kesari said...

वाह इसकी कमी तो बहुत दिनसे खल रही थी आज ही अपने ब्लॉग पर लगते हैं

वीनस केसरी

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक said...

जानकारी बहुत उपयोगी है।
प्रकाशित करने के लिए आभार।

नरेश सिह राठौङ said...

आपके इस भंडार से एक और उपयोगी जानकारी । धन्यवाद ।

AlbelaKhatri.com said...

bahut khoob !

bade kaam ki cheej !

waah !

राजीव तनेजा said...

बढिया जानकारी

adharshila said...

अच्छा है

अर्कजेश said...

इसकी सबसे बडी खूबी यह है कि उस पेज पर ही दिखा रहा है की खुले हुए पेज को कितनी बार पढा गया है ।
एक बात जरूर कहना चाहूंगा की आप जब भी code में परिवर्तन संबंधित पोस्ट लिखें to शुरू में कोड का बैक up लेने की याद जरूर दिला दें ।

आशीष जी, यह विजेट पेज लोड की गिनती करता है या, विजिटॅर की ? मेरे खयाल से पेज लोड की करता है । मतलब हमारे द्वारा खोले जाने पर भी वह पेज गिनेगा ।

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

@ अर्कजेश जी, देखिए कोड में परिवर्तन से पहले मैं हमेशा टेम्पलेट में परिवर्तन की याद दिलाता ही हूं। इस पोस्ट में भी ऐसा किया है। यह विजेट केवल पेज लोड की ही गिनती करता है, मतलब पेज कितनी बार खुला। इस बात से इसे कोई मतलब नहीं कि पेज किसने खोला..

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey said...

रोचक है जी! पर हमारी स्टैटकाउण्टर की स्टैटेस्टिक्स ही दिखाने योग्य नहीं तो यह क्या दिखायें!
कोई तकनीकी जुगाड़ है कि पाठक ले आये! :-)

PGDCA University of Allahabad said...

बड़ी ही अच्छी युक्ति सुझाई है आपने,
बहुत बहुत आभार........

Mohammed Umar Kairanvi said...

पढी गयी नहीं, कितनी बार खुली लिखा होना चाहिये, मैंने इस बार भी कमेंटस के लिये पोस्ट खोली, तुरंत नीचे कमेंटस बाक्स में आकर लिखने लगा, कब पढा मैंने?, यह गलत है झूठ है लिखा आरहा है 362 बार पढा गया, एक बार में यह देखने आउंगा कि कमेंटस लगा कि नहीं, यह हर बार पढने की गिनती बढाता रहेगा,
जबकि वह केवल पोस्ट का खुलना होता है,

मेरा निवेदन है कि इस विजेट में पढा गया के स्थान पर खोला गया करें

आपका शिष्य

रैंक2 ब्लागर

सुशीला पुरी said...

bahut dhanybad....

VisH said...

dost agar humen PDF file download karni hai to uske liye kya karenge......

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' said...

जी बहुत बहुत शुक्रिया
हिंदी से इंग्लिश की डिक्शनरी भी उपलब्ध कराने की मेहरबानी करे
शाहिद मिर्जा शाहिद

 
कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज