अक्षर आपकी मर्ज़ी के

Widget for incresing and decreasing text size..

Decrease Font SizeIncrease Font Size

कभी किसी ब्लॉग पर अक्षरों का आकार बहुत छोटा होता है या कई बार बहुत बड़ा। ऐसे में पाठकों को ब्लॉग पढ़ने में असुविधा होती है। कारण सीधा सा है कि न तो सभी पाठकों के कंप्यूटर की सैटिंग एक सी है और न ही उनकी eye sight। तो ब्लॉग पर अक्षरों का कोई भी एक आकार हर पाठक के लिए उचित नहीं हो सकता। वैसे तो कंप्यूटर की सैटिंग्स बदल कर आकार-घटाया बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अगर पाठकों को ऐसी सुविधा वाला बटन ब्लॉग पर ही दे दिया जाए तो? जी हां, हिन्दी ब्लॉग टिप्स ने इसी असुविधा को दूर करने के लिए खास विजेट बनाया है, जिसे आप एक क्लिक पर अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं।

पहले देखिए कि यह कैसे काम करता है। पोस्ट के ऊपर दिए गए अ + और अ - बटनों पर क्लिक कीजिए। आपको पोस्ट के अक्षरों का आकार बड़ा और छोटा होता हुआ दिख रहा होगा।

अगर पाठक के पास यह बटन है तो वह अपनी मर्ज़ी के मुताबिक टेक्स्ट का आकार सलेक्ट कर पोस्ट को पढ़ सकता है। इस विजेट इस तरह बनाया गया है कि यह केवल पोस्ट की सामग्री और टिप्पणियों का ही आकार बढ़ाता है, क्योंकि पाठक के लिए आपोस्ट और टिप्पणियां ही पहली प्राथमिकता है। क्या आप भी इसे अपने ब्लॉग की साइडबार में लगाना चाहते हैं? अगर हां, तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कीजिए और निर्देशों का पालन कीजिए (केवल ब्लॉगर ब्लॉग के लिए मान्य)।

इस तरह यह औज़ार आपके ब्लॉग पर पहुंच जाएगा। तो अब आंखों पर NO अत्याचार, क्योंकि आपके ब्लॉग पर है अक्षरों का आकार घटाने-बढ़ाने वाला औज़ार।

अपडेटः रवि रतलामी जी ने टिप्पणी के जरिए सुझाव दिया है कि ब्लॉगर के अलावा दूसरे ब्लॉग व वेबसाइटों के लिए भी इस कोड को उपलब्ध कराया जाए। अगर आप इस विजेट को किसी भी साइट पर लगाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कोड को कॉपी कर अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगा लीजिए।

यह कैसे ?

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें

26 comments:

रंजना [रंजू भाटिया] said...

यह आपने बहुत पते की बात बतायी ..लगा लिया है अपने ब्लॉग पर ..शुक्रिया आशीष

RAJIV MAHESHWARI said...

जानदार जानकारी ........
शुक्रिया दोस्त .

ताऊ रामपुरिया said...

वाह जी, ये तो कमाल का बटन है. बहुत ही काम की चीज है. धन्यवाद जी इस अदभुत बटन के लिये.

रामराम.

प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर said...

कमाल का बटन!!!

..शुक्रिया!!!!!!!

Udan Tashtari said...

अच्छी जानकारी दी है जी!! आभार!

P.N. Subramanian said...

बढ़िया सुविधाजनक. आभार.

दर्पण साह 'दर्शन' said...

hamesha ki tarah.....
....bahut khoob !!

sabse zayada phada jaane wala blog!!
sach kahjon to yahi ek blog hain jismein log purani post bhi padhtein hai.....
and thanks to you i am 271 today (yesterday i was 278) you know what i am talking bout.....

...target is : 1

dhiru singh {धीरू सिंह} said...

भाई आशीष ,आप ही तो हो जो पकी पकाई चीजे परोसते हो आप न बताते तो हम जैसे कम अक्ल लोग सिर्फ टायपिंग के आलावा कुछ नहीं जानते अपने ब्लॉग को बेरंग ही रखते . अगर हो सके तो टेम्पलेट धासु वाला रेडिमेड भी बनाये .

Raviratlami said...

ग्रेट. विजेट के साथ साथ इसका कोड भी दें तो मनमाफिक जगह पर ब्लागर पर और चाहें तो दूसरे साइट पर भी लगा सकें

संगीता पुरी said...

बहुत उपयोगी बटन है ... धन्‍यवाद ... मैने अपनी साइट पर लगा भी लिया है ... पर लेख के पहले पैराग्राफ के फोण्‍ट में अंतर नहीं आ रहा है ... दूसरे और तीसरे में अंतर आ रहा है ... कोड को एक बार फिर से चेक करें ... या फिर मेरे साइट में ही कोई समस्‍या है ... बताएं। मेरा साइट का पता www.sangeetapuri.blogspot.com

सुशील कुमार छौक्कर said...

वाकई बेहतरीन जानकारी। शुक्रिया।

Malaya said...

इससे पोस्ट टेक्स्ट की साइज तो नहीं बढ़ रही है बल्कि ब्लॉग टाइटिल के नीचे लिखा परिचय घट-बढ़ रहा है। कुछ लोच्चा है।

अशोक पाण्डेय said...

धन्‍यवाद आशीष जी। बहुत आसानी से विजेट लग गया ब्‍लॉग पर। काम भी अच्‍छा कर रहा है।

नरेश सिह राठौङ said...

बहुत उपयोगी विजेट है | आपने जो स्लोगन दिया है वह भी मजेदार है ।

seema gupta said...

बेहतरीन !!! अच्छी जानकारी "

Regards

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

संगीता पुरी जी व Malaya जी,

यह विजेट केवल उसी फॉण्ट को घटा या बढ़ा सकता है, जिसकी परिभाषा टेम्पलेट में प्वाइंट के साइज के रूप में दी गई है। ज्यादातर टेम्पलेट में साइज को 11, 12, 13 आदि आकारों में बताया जाता है.. ऐसे में यह विजेट उसे एक-एक प्वाइंट से घटा या बढ़ा देता है। लेकिन कुछ टेम्पलेट ऐसी होती हैं (ज्यादातर बाहरी वेबसाइटों की) जिनमें टेक्स्ट के आकार को प्रतिशत (%) के रूप में परिभाषित किया जाता है। ऐसे में यह विजेट उसमें फेरबदल नहीं कर सकता। आपके पैराग्राफ या पूरे मैटर के आकार के नहीं बदलने का कारण यही हो सकता है।

रवि रतलामी जी,

आपका सुझाव सिर आंखों पर। पोस्ट को अपडेट करते हुए ब्लॉगर के अलावा दूसरे ब्लॉग व साइट्स के लिए कोड उपलब्ध करा रहा हूं। धन्यवाद.

Suresh Chiplunkar said...

बहुत अच्छा टूल है आशीष जी, धन्यवाद… आज ही लगा लिया है…

मीत said...

bahut badhiya...
maja aa gaya is aujar se..

Science Bloggers Association said...

आभार।

वैसे यह काम कन्‍ट्रोल के साथ माइनस और प्‍लस का उपयोग करके भी किया जा सकता है। और इसके लिए किसी विजेट या कोड की आवश्‍यकता भी नहीं होती।

अर्कजेश *Arkjesh* said...

इस तरह के विजिट की आवश्यकता महसूस कर रहा था |
मैंने अपने ब्लॉग पर इस तुंरत लगाया लेकिन यह काम नहीं कर रही है |

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक said...

प्रियवर आशीष जी।
आपका तकनीकी ज्ञान उच्चकोटि का है। आपके द्वारा बताए गये कम्प्यूटर के नुस्खों से ही मुझे शब्दों के बीच में रंगीन बक्सा बनाना भी आ गया है और यह टिप्स भी बड़े काम की है।
इसे मैंने अपने ब्लाग पर लगा लिया है।
आशा है कि आगे भी ब्लागर्स को नये-नये टिप्स देते रहेंगे। आप बधायी के पात्र हैं।

हिमांशु । Himanshu said...

आशीष जी, इस विजेट के लिये आभार । Ctrl के साथ + और - का उपयोग भी अच्छा सुझाव है ।

अल्पना वर्मा said...

bahut hi upyogi jaankari hai yah..

PGDCA University of Allahabad said...

bahut achha aur upyogi widget hai yeh

Ramgopal Vishwakarma said...

Vary Nice Butten.........

Ramgopal Vishwakarma

samaj.darshanindia.blogspot.com said...

mujh jaisi nausikhie blogro ke lie bahut hi upyogi hai

कॉपीराइट © 2008-2009, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.

यह पेज