फ़ोकट में बनाइए अपना ब्लॉग एग्रीगेटर
ब्लॉगवाणी, चिट्ठाजगत जैसे एग्रीगेटर्स या चिट्ठा संकलकों का काम है इनसे जुड़े चिट्ठों पर नई पोस्ट के प्रकाशित होते ही उन्हें अपने व्यापक मंच पर दिखाना। ऐसे में यह जिज्ञासा स्वाभाविक है कि आखिर आपके ब्लॉग की जानकारी व सामग्री इन एग्रीगेटर्स तक कैसे पहुंच जाती है। यह कमाल फ़ीड (आरएसएस या एटम) का है। ब्लॉग फ़ीड वह चीज है, जो सिंडिकेशन के जरिए आपके ब्लॉग की सामग्री को सार्वजनिक रूप से साझा करने की सुविधा देती है। जैसे ही ब्लॉग अपडेट होता है, उसकी फ़ीड भी स्वतः ही अपडेट हो जाती है।
अब अगर यह तकनीकी बात आपको उलझाने वाली लग रही है, तो इसे यहीं छोड़ देते हैं। साधारण सी बात करते हैं। क्या आप चाहते हैं कि आप मुफ़्त में अपना ब्लॉग एग्रीगेटर तैयार करें। न तो इसके लिए किसी भी तरह की तकनीकी कुशलता चाहिए और न ही बहुत ज़्यादा वक़्त। इंटरनेट पर कुछ ऐसी वेबसाइट्स मौजूद हैं, जो 10-15 मिनट के समय में आपके मनपसंद ब्लॉग्स का एग्रीगेटर तैयार करने की सुविधा देती हैं। क्या आप अपना ऐसा ही ब्लॉग एग्रीगेटर बनाना चाहेंगे?
विकल्प 1
डेमो के लिए यहां क्लिक करें
विकल्प 2
डेमो के लिए यहां क्लिक करें
विकल्प 1 planetaki.com
यह वेबसाइट आपको अपनी पसंद का प्लेनेट (यानी फ़ीड रीडर/एग्रीगेटर) बनाने की सुविधा देती है। इसके लिए इस पेज पर अपना अकाउंट बनाइए और उसके बाद उन सभी ब्लॉग्स/वेबसाइट्स के पते भर दीजिए, जिन्हें आप अपने एग्रीगेटर में शुमार करना चाहते हैं। इसके बाद यह कुछ ऐसा दिखने लगेगा। आप जिस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहते हैं, उस पर आगे पढ़ें विकल्प पर क्लिक कीजिए और पूरी पोस्ट तस्वीरों के साथ आपके सामने होगी। आप अपनी मर्ज़ी से अपने प्लेनेट को प्राइवेट/पब्लिक कर सकते हैं और यहां मनचाही टेम्पलेट भी बदली जा सकती है।
विकल्प 2 feedcluster.com
यह वेबसाइट आपको बहुत ही आसान और सुविधाजनक एग्रीगेटर बनाने की सुविधा देती है। इसके लिए इस पेज पर अपना अकाउंट बनाइए और उसके बाद उन सभी ब्लॉग्स/वेबसाइट्स के पते भर दीजिए, जिन्हें आप अपने एग्रीगेटर में शुमार करना चाहते हैं। इसके बाद यह कुछ ऐसा दिखने लगेगा। यहां आप दूसरे ब्लॉगर्स को उनका ब्लॉग जोड़ने की सुविधा भी दे सकते हैं और इस रीडर/एग्रीगेटर का विजेट ब्लॉग्स पर लगाने का विकल्प भी दे सकते हैं। इस एग्रीगेटर को पूरी तरह से हिन्दी भाषा में भी तैयार किया जा सकता है। इस वेबसाइट की मदद से बनाए गए कुछ हिन्दी संकलक हैं-
महिलावाणी
ताऊवाणी
ब्लॉगवुड
तो कीजिए इनकी खूबियों और खामियों का विश्लेषण और कुछ महत्वपूर्ण लगे तो सभी के साथ बांटिए।
हैपी ब्लॉगिंग
क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए !!
हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!


44 comments:
बहुत काम क जानकारी ,टिप्पणी में कठिनाई आ रही है
अजय कुमार झा
आशीष जी,इतनी उम्दा जानकारी के लिए शुक्रिया..
लेकिन आपने तो वर्तमान ब्लॉगएग्रीगेटर्स की रातों की क्या दिन दोफर तक की नींद उड़ा दी है..
चलो कोई ना बधाई हो
आपका छोटा भाई
संजय सेन सागर
जानकारी बहुत बढिया है | भविष्य में काम आने लायक है |
अरे वाह गुरू जी यह तो बहुत उपयोगी जानकारी दी, इसकी बहुत आवश्यकता थी, इसमें आलोचना की गुन्हाईश लगती तो नहीं, होगी तो बताउंगा, आशा है यह जानकारी बेहद पसंद की जायेगी, धन्यवाद
दो सवाल हैं, जवाब मिल जाये तो अपना सौभाग्य समझूं
एक तो क्या आपने शीर्ष टीप्पणिकार का विजेट हटा दिया या मुझे ही नहीं दिखायी दे रहा
दूसरा आपका यह ब्लाग खोलने पर nararator साफ्टवेयर क्यूं खुला? यह क्या होता?
धन्यवाद जानकारी पाकर अच्छा लगा।
बहुत बढिया जानकारी
mast jugaad hai..
वाह !!
bahoot khoob aapaka sujhav sahi hai
Jaankaari badi achhee hai..yad rahni chahiye!
bahut badhiya jankari di hai.........shukriya.
वाह ! बहुत सुंदर जानकारी.
इसका crude रूप मेरे ख्याल से, ये है कि जिन ब्लाग्स को मैं follow करता हूं वे मेरे ब्लाग पर अपने आप ही अपडेट होते रहते हैं. इस लिस्ट को मैं नवीनतम पोस्ट पढ़ने के लिए प्रयोग करता हूं.
बहुत बडिया जानकारी है धन्यवाद्
बहुत अच्छा ।
अगर आप हिंदी साहित्य की दुर्लभ पुस्तकें जैसे उपन्यास, कहानियां, नाटक मुफ्त डाउनलोड करना चाहते है तो कृपया किताबघर से डाउनलोड करें । इसका पता है:
http://Kitabghar.tk
बहुत बढ़िया और मस्त जुगाड़ है अब किसी एग्रीगेटर के टंकी पर चढ़ने का डर नहीं रहेगा :)
वाह वाह वाह
वाकई काम की जानकारी है... वर्तमसन एग्रीग्रटरों का बोझा कुछ कम होगा। ये महिलावाणी का आइडिया भी गजब है :)
बहुत अच्छा ।
अगर आप हिंदी साहित्य की दुर्लभ पुस्तकें जैसे उपन्यास, कहानियां, नाटक मुफ्त डाउनलोड करना चाहते है तो कृपया किताबघर से डाउनलोड करें । इसका पता है:
http://Kitabghar.tk
जनाब बहुत काम की जानकारी दी। आभार । मगर आपने यह लेख पहले क्यूँ न लिखा, वरना हम अपने ब्लॉग के बजाय ऎग्रीगेटर ही बनाते। हा हा। बहुत बहुत शुक्रिया आपके इस लेख का सर।
बहुत सुंदर जानकारी. आभार.
रामराम.
आशीष खण्डेलवाल जी!
आपने जानकारी तो उपयोगी दी है परन्तु
इन विधियों से प्रक्रिया पूर्ण नही हो पा रही है!
धन्यवाद!
"चर्चा वाणी" के नाम से एग्रीगेटर बना लिया है!
आपके ब्लॉग को शामिल कर लिया है!
राकेश जी यह सब तो ठीक है, Feedcluster पर मैं पहले ब्लॉग सेट कर चूका हूँ. लेकिन इन सबसे फायदा सिर्फ Feedcluster कंपनी को होगा.
जरा इस पर सोचें, हमें हिंदी और हिन्दुस्तानी कंपनियों के हित में काम करने की जरुरत है
- सुलभ
राकेश जी यह सब तो ठीक है, Feedcluster पर मैं पहले ब्लॉग सेट कर चूका हूँ. लेकिन इन सबसे फायदा सिर्फ Feedcluster कंपनी को होगा.
जरा इस पर सोचें, हमें हिंदी और हिन्दुस्तानी कंपनियों के हित में काम करने की जरुरत है
- सुलभ
जानकारी तो बढ़िया है .
तो क्या उन एग्रीगेटर पर शक करे ??
ऐसे सब ही एग्रीगेटर बना डालेंगे तो उसकी क्या कीमत रह जाएगी ?जानकारी तो बढ़िया है .
उपयोगी तो है, पर हमें इसका कोई खास उपयोग दिख नहीं रहा खुद के लिये ।
वैसे दृष्टि संकुचित है, बहुत कुछ दिखता नहीं मुझे पहले । आभार पोस्ट के लिये ।
उम्दा जानकारी ।
ऎसी नायाब जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आपका धन्यवाद...सचमुच बहुत उपयोगी है!
Par aashish bhai blogvani ka kya hoga.itne jalane wale lekh b na likho. Chiththajgat aur blogvani ka apna ek alag mahtv hai.aap sab aayiye mere blog par aur taji bahash GOOGLE KI CHINTA par apni ray den.aashish bhai mai aapke tippni ka intjar karunga.
बहुत सुंदर जानकारी. आभार.
bahut acchi jaankaari di aapne, dhanyawaad.
हिन्दीकुंज
nice information. thanks. please see himdhara.feedcluster.com
बहुत बढिया जानकारी
धन्यवाद ........ऎसी बढिया जानकारी के लिए!
Good blog.
बात तो ठीक हैं पर इतनी आसान भी नही ...... सतीश कुमार चौहान भिलाई
http://satishmuktkath.blogspot.com/2010/01/blog-post_26.html
आशीष जी फोटो गेलरी वाला विजेट जो wowzio से मिलता था वो मुझे नहीं मिल पा रहा क्या वो और कही से मिल सकता है ?
ांअशीश जी कितनी टिपाणी और कितनी पोस्ट वाला विजेट फिर गलत आँकडे दे रहा है कऋप्या बतायें क्या करूँ?। धन्यवाद ।
अच्छी जानकारी है. करके देखते हैं.
Aashish bhai aapki har post behtareen to hoti hi hai saath kaafi saral bhi rehti hai. ek aur aapse guzarish thi. ki hume agli post mein "read more" ka tag lagana batayein. jisse ki hum post mein sirf kuch part hi show kar sakein. baaki ki complete post nahi dikhe ek baar mein.
Mujhe tippani ke liye sahi jagah nahi mili isliye yahan kar raha hoon. Maaf karein.
Thanks in advance for my request.
sir, i m waiting for ur reply.thanx.
ur's
Pt. DAYANANDA SHASTRI
बेहतर ढंग से आपने जानकारी दी है...बधाई!
बहुत अच्छी जानकारी| धन्यवाद
acha hai, hai leking hamare recent post nahi dikha raha hai
http://www.planetaki.com/sumitranjan
बहुत अच्छा लगा ... http://blognama.feedcluster.com
Post a Comment