रीसेंट कमेंट विजेट लगाइए - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Thursday, July 17

रीसेंट कमेंट विजेट लगाइए

अपडेट- रीसेंट कमेंट विजेट के हिन्दी संस्करण के लिए यहां क्लिक कीजिए।

हिन्दी ब्लॉग जगत में टिप्पणियों का बड़ा महत्व है। गूगल एडसेंस के रूठ जाने के बाद केवल टिप्पणियां ही हैं, जो हिन्दी ब्लॉगर्स का मनोबल बढ़ाकर उन्हें हर दिन पोस्ट लिखने को प्रेरित करती हैं। ज्यादातर ब्लॉगर्स के लिए टिप्पणियों से मिलने वाला प्रोत्साहन धन से कहीं बढ़कर है। तो क्यों न अपने ब्लॉग की टिप्पणियों और उन्हें लिखने वाले लोगों को नए तरीके से पाठकों के सामने लाया जाए।

इसके लिए हाजिर है एक खास रीसेंट कमेंट विजेट। वैसे तो ब्लॉगर पर हालिया टिप्पणियों के लिए एक खास फीड अवेलेबल है, जिसका पता है-

http://yourblogname.blogspot.com/feeds/comments/default

लेकिन इस फीड का उपयोग कर ब्लॉग की साइडबार में हालिया टिप्पणियां लगाना थोड़ा मुश्किल काम है। इसके लिए ब्लॉगरबस्टर साइट पर एक खास विजेट मौजूद है, जिसके जरिए आपके ब्लॉग के रीसेंट कमेंट्स का प्रकाशन एकदम आसान है। जानते हैं इस आसान सी प्रक्रिया को-

1. ब्लॉगबस्टर साइट के इस पेज पर जाइए।

2. विजेट के लिए मौजूद फॉर्म में आवश्यक पूर्तियां कीजिए।



3. अप्लाई पर क्लिक करने के बाद एड विजेट टू माय ब्लॉग पर क्लिक कीजिए।

4. ब्लॉगर अकाउंट में साइन इन कीजिए।

5. वह ब्लॉग चुनिए जिस पर आपको यह विजेट लगाना है।

6. सेव कीजिए।

अब यह विजेट आपके ब्लॉग पर लग चुका है। हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर आपको यह विजेट साइडबार में नजर आ रहा होगा।

3 comments: