![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhn3P7ztcyE0pIkSYLtVrkygwCmQ_QqgEvQEq6tdXGP09zBU6z-TcOOdFz18j8SocwGV9QmSkRT9iLenR8HktytNUsUKaDLyR43ze-6R2S-jLIMQLxeoMf7deDVxcsoDAy3V9iGnAZtt8I/s400/receptionist.bmp)
अब ऑफिस की शोभा बढ़ाने वाली रिसेप्शनिस्ट ब्लॉग पर भी नजर आने लगी हैं। यकीन नहीं होता। नमूना जरा रतनसिंह जी के ब्लॉग पर देखिए। देखिए कि यह यह मेल रिसेप्शनिस्ट आपको क्या जानकारी दे रहा है?
आप अपने ब्लॉग पर भी इसी तरह बोलने वाला स्वागतकर्ता लगा सकते हैं। इस एनिमेटेड टॉकिंग करेक्टर को पेश करने वाली वेबसाइट है स्पीचएजेंट्स।
जब तक यह साइट यह सेवा मुफ्त उपलब्ध करा रही है, तब तक इसका इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं। आप इसमें अपनी मर्जी का करेक्टर चुन सकते हैं। चाहें तो यह करेक्टर पुरुष हो सकता है और चाहें तो महिला। आप इससे अपनी मर्जी का टैक्स्ट बुलवा सकते हैं। यह हिन्दी टैक्स्ट भी बोलता है (यह बात अलग है कि हिन्दी यह अंग्रेजी स्टाइल में बोलता है)। आइए जानते हैं इस करेक्टर को लगाने का तरीका-
1. स्पीचएजेंट्स साइट पर जाइए।
2. Get a Free Character Now विकल्प चुनिए।
3.पसंदीदा करेक्टर का चयन कीजिए।
4. पसंदीदा बैकग्राउंड चुनिए।
5. अपना टैक्स्ट रोमन में टाइप कीजिए जिसे आप इस करेक्टर से बुलवाना चाहते हैं। इसका प्रिव्यू सुन लीजिए।
6. वेब कोड को कॉपी कर लीजिए।
7. इसे अपने ब्लॉग पर उस स्थान पर चिपका दीजिए, जहां आप स्वागतकर्ता बैठाना चाहते हैं।
तो कैसी लगी यह रिसेप्शनिस्ट? वैसे अभी हिन्दी ब्लॉग टिप्स इतना मॉडर्न नहीं हुआ है कि रिसेप्शनिस्ट अफॉर्ड कर सके। अगर आप कर सकते हैं तो जरूर करें। ;)
सही है...
ReplyDeleteआशीष जी अपने पाठकों तक एनिमेटेड अवतार पहुचाने के लिए धन्यवाद
ReplyDeleteये लगाने से शायद ब्लोग के लोड़ होने की स्पीड़ कम हो??? पता नहीं..
ReplyDeleteबहुत अच्छा। जीधर माउस ले जाऒ ये उधर ही देखता है।
ReplyDelete