"लेख मित्र को ई-मेल करें" लिंक लगाएं - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Saturday, July 19

"लेख मित्र को ई-मेल करें" लिंक लगाएं

ब्लॉग की पहुंच बढ़ाने का एक और अच्छा तरीका। अपनी हर पोस्ट के साथ लेख ई-मेल करें लिंक लगाइए। किसी पाठक को आपकी पोस्ट पसंद आने पर वह उसे इस लिंक पर एक क्लिक की मदद से अपने मित्र को ई-मेल कर सकता है। हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर यह लिंक हर पोस्ट के नीचे लगा है।

वैसे तो यह सुविधा ब्लॉगर ब्लॉग पर उपलब्ध है, लेकिन अधिकांश ब्लॉगर इसे एक्टीवेट नहीं करते। दूसरी बात यह कि एक्टीवेट करने के बावजूद इसका डिफाल्ट आइकन इतना साधारण और छोटा है कि इस पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता। हिन्दी ब्लॉग टिप्स ने इस आइकन को नई तरह पेश करने की कोशिश की है। आप भी इस लिंक को अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों पर अमल करते जाइए।

सबसे पहले इसे एक्टिवेट करने का तरीका-

1. ब्लॉग की सैटिंग्स में जाएं।



2. सबसे पहले टैब यानी बेसिक में आपको विकल्प मिलेगा- Show Email Post links?

3. इसे यस पर सैट कर दें।



बधाई, आपने पोस्ट ई-मेल लिंक को एक्टिवेट कर दिया है। अब आपके ब्लॉग पर हर पोस्ट के नीचे एक छोटा सा ई-मेल पोस्ट आइकन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने से आपकी पोस्ट मनचाहे ई-मेल आईडी पर भेजी जा सकती है।

अब सीखते हैं आइकन बदलने का तरीका-

1. लेआउट में जाइए।

2. एडिट एचटीएमएल पर क्लिक कीजिए। (एचटीएमएल कोड में परिवर्तन करने से पहले अपनी टेम्पलेट का बैकअप जरूर रखें। इससे आप अपनी मूल टेम्पलेट फिर से पा सकते हैं। टेम्पलेट को डाउनलोड करने का तरीका यहां दिया गया है।)

3. Expand Widget Templates को आवश्यक रूप से टिक कर दीजिए।



4. इस कोड में ‘http://www.blogger.com/img/icon18_email.gif' ढूंढ़िए। सबसे अच्छा तरीका है Cont + F कुंजियों को दबाइए। एक फाइंड बॉक्स खुलेगा। इसमें ‘http://www.blogger.com/img/icon18_email.gif' को कॉपी कर पेस्ट कर दीजिए। एंटर करते ही आप इस यूआरएल तक पहुंच जाएंगे

5. इस यूआरएल की जगह आप ‘http://hindi.store.googlepages.com/e-mail_link.bmp’ को पेस्ट कर दीजिए।



6. परिवर्तन को सेव करते ही आपके ब्लॉग पर वैसा ही आइकन नजर आने लगेगा, जैसा हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर है।

2 comments:

  1. आप ने अच्छी जानकारी दी, धन्यवाद,

    वैसे बधाई हो आपका स्थान चिट्ठाजगत पर एक नंबर सुधर कर 376 हो गया है.

    ReplyDelete
  2. अच्छी जानकारी है, धन्यवाद..............

    ReplyDelete