अनचाही टिप्पणी हटाएं - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Saturday, May 3

अनचाही टिप्पणी हटाएं

कई बार आपकी पोस्ट पर कोई ऐसी टिप्पणी कर दी जाती है, जिसका उस पोस्ट के साथ कोई-लेना देना नहीं होता। या तो वह टिप्पणी यूजर अपने स्वार्थ और प्रचार के लिए करता है या आपका मखौल उड़ाने के लिए। वास्तव में ऐसी टिप्पणी करने वाली प्रजाति ब्लॉगकंटक कहलाती है और कई बार तो यह अपशब्दों के इस्तेमाल से भी बाज नहीं आती। तसल्ली की बात यह है कि ऐसी टिप्पणियों को ब्लॉग पोस्ट से चुटकियों में हटाया जा सकता है। तरीका एकदम आसान है।

1. सबसे पहले अपने ब्लॉगर अकाउंट में लॉग-इन कीजिए।

2. उस पेज पर जाइए, जहां अवांछित टिप्पणी की गई है।

3. इस टिप्पणी के नीचे आपको इस तरह का ट्रेश आइकन मिलेगा।



4. इस आइकन पर क्लिक करते ही एक कन्फरमेशन पेज खुलेगा, जिस पर इस तरह के तीन विकल्प होंगे।



5. अगर आपका टिप्पणी हटाने का इरादा बदल गया है तो cancle चुनिए।

6. अगर आप केवल टिप्पणी की सामग्री हटाना चाहते हैं, टिप्पणीकार की जानकारी नहीं, तो आप "Delete Comment" विकल्प चुन सकते हैं।

7. अगर आप टिप्पणी को नाम, जानकारी और सामग्री सहित पूरी तरह से हटाना चाहते हैं तो "Remove Forever" विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद उस टिप्पणी का नामोनिशान मिट जाएगा।


2 comments:

  1. अच्छी जानकारी। मेरी टिप्पणी हटाइएगा नहीं। :)
    वैसे आप हिन्दी वाले ब्लॉगर की तस्वीरें भी छाप सकते हैं।

    ReplyDelete