PC की speed बढ़ाने के सरल नुस्खे - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Friday, December 12

PC की speed बढ़ाने के सरल नुस्खे

क्या आपका कंप्यूटर कछुए की चाल चलता है? यूएई से अल्पना जी ने कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ाने की जानकारी चाही है। वैसे तो इसके काफी तरीके हैं, लेकिन मैं यहां बात उन साधारण तरीकों की ही कर रहा हूं, जिन्हें अपनाने में न तो ज्यादा तकनीकी कुशलता चाहिए और न ही इन्हें अपनाने से कंप्यूटर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट होने का खतरा है। ज्यादातर कंप्यूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल होता है, इसलिए यहां रफ्तार बढ़ाने के उन तरीकों को पेश किया जा रहा है, जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सुझाए गए हैं-

1. डिस्क स्पेस को फ्री कीजिए

डिस्क क्लीनअप टूल्स का इस्तेमाल कर आप अपने कंप्यूटर के प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। इसका तरीका इस तरह है-

- Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs>> Accessories>> System Tools>> Disk Cleanup में जाइए। इसके बाद उन डायरेक्ट्रीज को चुनिए, जिन्हें आपको क्लीन करना है।



- इसके बाद Disk Cleanup for डायलॉग बॉक्स में Files to delete लिस्ट को देखिए।



- यहां से वे फाइल चुन लीजिए, जिनकी आपको जरूरत नहीं। फाइल्स की समझ नहीं होने पर केवल टेम्परेरी फाइल्स और रिसाइकल बिन को चुन लीजिए। वैसे ज्यादातर यहां वे ही फाइल्स दिखाई देती हैं, जो महत्वपूर्ण नहीं होतीं।

- OK पर क्लिक करते ही डिस्क की सफाई शुरू हो जाएगी और इसके बाद आपके कंप्यूटर का प्रदर्शन थोड़ा सुधर जाएगा।

2. Data access की रफ्तार बढ़ाइए

कई बार डिस्क फ्रेगमेंटेशन आपके कंप्यूटर की रफ्तार को धीमा कर देता है। तो इसे ठीक करने के लिए डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन कीजिए।

- Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs >> Accessories>> System Tools>> Disk Defragmenter में जाइए।



- डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन करने के लिए Analyze पर क्लिक कीजिए। इसके बाद डिस्क चुन लीजिए जिन्हें आप डीफ्रेगमेंट करना चाहते हैं।

- यहां आपको सूचना मिलेगी कि आपको डिस्क को डीफ्रेगमेंट करने की जरूरत है या नहीं। अगर जरूरत हो तो इसे डीफ्रेगमेंट कर दीजिए। इससे आपके कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ जाएगी।

3. Disk errors को ढूंढ़ कर उन्हें दूर कीजिए।

डिस्क की त्रुटियां भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार को सुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। जानते हैं इन्हें ढूंढ़कर दूर करने का तरीका-

- खुली हुई सभी फाइल्स बंद कर दीजिए।

- Start पर क्लिक कीजिए और उसके बाद My Computer पर।

- My Computer में आप जिस डिस्क से बैड सेक्टर दूर करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक कीजिए और Properties में जाइए।

- Properties डायलॉग बॉक्स में Tools टैब पर क्लिक कीजिए।

- Check Now बटन पर क्लिक कीजिए।

- यहां Check disk डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें Scan for and attempt recovery of bad sectors सलेक्ट कीजिए और Start पर क्लिक कर दीजिए।




अगर कोई बैड सेक्टर मिलता है तो उसे fix कर दीजिए।

4. कंप्यूटर से Spyware दूर कीजिए।

स्पायवेयर वे खास प्रोग्राम होते हैं जो इंटरनेट के जरिए आपके कंप्यूटर में बिना आपकी जानकारी के घुस सकते हैं और आपकी निजी गोपनीय सूचनाओं को चुराकर दूसरों के पास भेज सकते हैं। साथ ही ये आपके कंप्यूटर और इंटरनेट की रफ्तार को भी कम कर देते हैं। इनसे बचने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डिफेंडर की मदद लेनी चाहिए। विंडोज विस्टा तो इन्हें शामिल ही किया गया है, और विंडोज एक्सपी के लिए यह मुफ्त में उपलब्ध है।

5 ReadyBoost का इस्तेमाल करें।

यह सुविधा केवल विंडोज विस्टा का इस्तेमाल करने वालों के लिए ही उपलब्ध है। यह बिल्कुल नया कंसेप्ट है। इसमें आपके कंप्यूटर के साथ बिना किसी बाहरी उपकरण के फ्लेश मेमोरी जोड़ दी जाती है और आपके कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाती है। इसकी और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

एडवांस वीडियो ट्यूटोरियल

अगर आपने ऊपर दिए गए पांचों तरीके आजमा लिए हैं और फिर भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार आपके मनमाफिक नहीं हुई है तो कुछ एडवांस तरीके भी हैं। इन्हें यहां वीडियो ट्यूटोरियल के रूप में पेश किया जा रहा है। यूट्यूब पर मैंने कई वीडियो देखे और उनमें से मुझे यह वीडियो सर्वश्रेष्ठ लगा। इसे देखकर आसानी से इन तरीकों को आजमाया जा सकता है-



और अब एक टोटका

इसे टोटका ही कहेंगे कि भला डेस्कटॉप पर एक साधारण सी नोटपेड फाइल को सेव कर कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी इस टोटके को आजमाने में क्या बुराई है। देखिए यह वीडियो और इसमें दिखाए गए तरीके से इसे डेस्कटॉप पर सेव कीजिए।



नोट- वैसे तो सभी तरीके भली-भांति जांच लिए गए है, लेकिन फिर भी अवांछित परिणाम के लिए हिन्दी ब्लॉग टिप्स जिम्मेदार नहीं है।

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

14 comments:

  1. बहुत अच्छी जानकारी के लिए आभार

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. जानकारी के लिए शुक्रिया।
    लेकिन विडियो में जो प्रिफैच फोल्‍डर की फाइलों को डीलीट करना बताया है वो समझ में नहीं आया। प्रीफैच में वो फाइलें होती हैं जो विण्‍डोज़ की समझ से आने वाले समय में काम में आने वाली होती हैं। यह विण्‍डोज़ अपने हिसाब से तय करता है कौन कौन से प्रोग्राम लोड है मेमोरी में और कई दूसरी चीजों को ध्‍यान में रखकर। अगर यह डी‍लीट कर दी जाएंगी तो फिर उन्‍हें लोड करने में ज्‍यादा वक्‍त लगेगा। जिससे कुलमिलाकर फायदे की बजाय नुक्‍सान ज्‍यादा होगा।
    वैसे इस मुद्दे पर नेट पर दोनों पक्षों की बाते और बहसें हैं। पर यदि यह वास्‍तव में काम की टिप होती तो फिर गेट्स बाबू इसे क्लिनअप यूटिलिटी में ही जोड़ देते।

    ReplyDelete
  4. आशीष जी सब से पहले बहुत बहुत बधाई आप की प्रशंषकों की संख्या १०० होने पर.
    धन्यवाद की आप ने मेरी querry का जवाब दिया.यूँ तो नेट पर बहुत जगह इस की जानकारी है लेकिन आप ने बहुत ही organised और सरल तरीके से समझा दिया है.डिस्क फ्रंग्मेंट कर देती थी लेकिन डिस्क clean में doubt था.मैं Ccleaner भी use कर रही हूँ.क्या यह ठीक है?recently मैंने पीसी reformat किया था. उस के बाद ज्यादा stuck हो रहा है.आप के बताये तरीके भी अजमा कर देखती हूँ.एक बार धन्यवाद.

    ReplyDelete
  5. स्पीड बढा़ने के इन नुस्खों के लिये धन्यवाद.
    चाहता था पहली बधाई मैं दूं- प्रशंसकों की संख्या सौ होने पर, लेकिन अल्पना जी बाजी मार ले गयीं. बधाई .यह संख्या एक हजार पहुंचे .

    इस सन्दर्भ की एक पोस्टलिखी है : पढ़ लीजीयेगा.

    ReplyDelete
  6. आशीष जी बहुत बहुत बधाई आप के फ़ोलोवर की संख्या १०० होने पर नुस्खे बहुत अच्छे है हम लोग इनको आजमा रहे है । एक नुस्खा नही डाला जो कि आखरी रास्ता है । c drive को फ़ोरमेट मारना ओर कम से कम सोफ़्ट्वरे रखना । आपने काफ़ी आसानी से समझाया है, सभी लोगों को सम्झ मे आ सकता है इसके लिये धन्यवाद

    ReplyDelete
  7. आप सभी को भी बधाई.. इस पड़ाव तक पहुंचाने वाले आप ही तो हैं।

    ReplyDelete
  8. आशीष जी!!!! बधाई!!! 4 १००
    वैसे आपने अच्छे तरीके बताये हैं , पर जब सिस्टम पुराना हो जाता है , तो उसकी कार्यक्षमता में कमी जरूर आती है इसका ध्यान भी पाठकों को रखना चाहिए!!!!

    ReplyDelete
  9. शुक्रिया आशीष .....

    ReplyDelete
  10. अच्छी जानकारी के लिए शुक्रिया

    ReplyDelete
  11. Dear ashsish jee,
    blogspot men hindi men kaise likhen

    ReplyDelete
  12. Great Great Great

    ReplyDelete
  13. mene apna blog banaya he use sab dekhe kaise dekhenge

    ReplyDelete