इतना हिंदुस्तान देखा मैंने ! (Map of India) - हिन्दी ब्लॉग टिप्स

Breaking

Monday, October 20

इतना हिंदुस्तान देखा मैंने ! (Map of India)


क्या आप अपने ब्लॉग पाठकों को नक्शे के जरिए यह बताना चाहते हैं कि आप हिन्दुस्तान के कितने हिस्से में घूम चुके हैं? या फिर आपको कई बार पोस्ट की सामग्री के साथ हिंदुस्तान के मनचाहे राज्यों को हाइलाइट करने वाले नक्शे की जरूरत पड़ती है। अगर ऐसा है तो आप इस साइट की मदद से हिन्दुस्तानी नक्शे को मनचाहे तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं।

डाउवे ओसिंगा वेबसाइट के इस पेज पर आइए। यहां आपको भारत का नक्शा दिखेगा। नीचे राज्यों के नाम दिए गए हैं। मनचाहे तरीके से अपनी जरूरत के राज्यों पर टिक कीजिए। ये लाल रंग से हाइलाइट हो जाएंगे। इसके बाद नीचे दिए गए कोड का इस्तेमाल कर आप इस नक्शे को अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं। साथ ही आप दुनिया के नक्शे को भी अपने हिसाब से कस्टमाइज कर ब्लॉग पर लगा सकते हैं।


इस नक्शे के फायदे..


हिन्दी ब्लॉग जगत के साथी अपने बारे में संपूर्ण जानकारी प्रोफाइल पेज पर जमाते हैं। लेकिन इसका कोई जिक्र नहीं होता कि वे हिन्दुस्तान के कितने हिस्से में घूम चुके हैं। यात्रा पसंद करने वाले ब्लॉगर साथियों को चाहिए कि वे अपने ब्लॉग की साइडबार में यह भी प्रदर्शित करें कि हिन्दुस्तान के कितने हिस्से वे घूम चुके हैं।

इसके अलावा स्कूल में भूगोल की किताबों में भारत के विभिन्न हिस्सों को दिखाने वाले नक्शे खूब छपते थे। कई बार ब्लॉग की पोस्ट की सामग्री भी मांग करती है कि उसके साथ भारत के नक्शे में कुछ चुनिंदा राज्यों को हाइलाइट कर दिखाया जाए, जिससे पाठक को देखते ही पता चल जाए कि यहां किन राज्यों के विषय में बात हो रही है।

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

No comments:

Post a Comment